Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंपिथौरागढ़

भाजपा के डीडीहाट विधायक बिशन सिंह चुफाल को मिली जाने से मारने की धमकी

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 जनवरी 2023, शुक्रवार, पिथौरागढ़। उत्तराखण्ड भाजपा के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व मंत्री व डीडीहाट से विधायक बिशन सिंह चुफाल को फिर जान से मारने की धमकी मिली है। आरोपित ने यह भी कहा कि ‘इतनी अधिक टेंशन दूंगा कि हार्ट अटैक आएगा और तू मर जाएगा’।

इस संबंध में विधायक ने कहा है कि उनके विधानसभा क्षेत्र में आने वाले अनिल कापड़ी की ओर से इंटरनेट मीडिया में इस तरह की धमकी पहले से ही दी जा रही है। पूर्व में रिपोर्ट करने के बाद उसने तहसीलदार से लिखित रूप से माफी मांगी थी21 जनवरी को दी धमकी

विधायक चुफाल ने कहा कि अनिल आपराधिक प्रवृत्ति का है। 21 जनवरी को उसने फिर धमकी दी कि ‘गाजर-मूली की तरह काट देगा या फिर इतना अधिक टेंशन देगा कि उन्हें हार्ट अटैक आएगा और मृत्यु हो जाएगी’ तब जाकर कोई दूसरा व्यक्ति विधायक बन पाएगा। मामले में पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। जल्द ही धमकी देने वाले की गिरफ्तारी होगी।

भाजपा के कद्दावर नेता चुफाल ने लगातार 6वीं बार की जीत हासिल

विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा के कद्दावर नेता पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने लगातार छठवीं बार डीडीहाट जीत हासिल की थी। वहीं प्रदेश के पेयजल मंत्री के चुनाव नहीं जीतने के मिथक को भी तोड़ दिया था। इस सीट पर कभी उक्रांद के काशी सिंह ऐरी का राज रहता था जिसे चुफाल ने समाप्त किया।

पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने इस सीट पर लगातार 1996 से विधायक हैं और पांच साल के लिए फिर से विधायक चुने गए हैं। 84 हजार मतदाताओं वाली डीडीहाट विधानसभा सीट जिले की सबसे सुगम सीट है। विधानसभा चुनाव 2022 में इस सीट से कांग्रेसियों ने पूर्व सीएम हरीश रावत को भी चुनाव लड़ने का न्यौता दिया था। चुफाल ने हरीश रावत को तक डीडीहाट से आकर चुनाव लड़ले की चुनौती दी थी। हरीश रावत डीडीहाट से चुनाव लडऩे की हिम्मत नहीं जुटा सके।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!