Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी पुत्रवधु अपर्णा यादव ने थामा भाजपा का दामन

अपर्णा जी का भाजपा में स्वागत है : मुख्यमंत्री योगी

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 जनवरी 2022, बुधवार, देहरादून। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने थमा भाजपा का दामन थाम लिया है। अपर्णा के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी की नीतियों एवं कार्यों से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा को अपनाया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या आदि की उपस्थित में उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। अपने परिवार की पार्टी सपा की नीतियों से इतर बीजेपी में शामिल होना समाजवादी पार्टी के लिए एक बहुत बड़ा झटका है। भाजपा की ओर से यह भी तंज कैसे जा रहे हैं कि जब अखिलेश की अपना परिवार नहीं संभल रहा है तो वह प्रदेश क्या संभालेंगे। यह कहना है भी स्वाभाविक।
आज का दिन उत्तर प्रदेश की राजनीति में बहुत अहम दिन है।

विदित रहे कि अपर्णा यादव मूल रूप से उत्तराखंड की रहने वाली है। उनका जन्म 1 जनवरी 1990 को हुआ था। उनके पिता अरविंद सिंह बिष्ट पत्रकार रह चुके हैं और समाजवादी पार्टी सरकार में वह सूचना आयुक्त भी रहे। माँ श्रीमती अम्बी बिष्ट लखनऊ नगर निगम की अधिकारी हैं। खुद अपर्णा बिष्ट यादव ने ब्रिटेन की मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल पॉलिटिक्स में मास्टर डिग्री हांसिल की है और प्रतीक लीड्स यूनिवर्सिटी से मैनेजमेंट डिग्री ले चुके हैं।

योगी आदित्यनाथ मार्च 2017 में अपर्णा एवं प्रतीक द्वारा लखनऊ में संचालित गौशाला में भी गए थे।

अपर्णा यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपना बड़ा भाई मानती हैं और उनके कामकाज खासे प्रभावित रहती हैं। वर्ष 2017 से पहले वह गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में दर्शन के लिए भी गई थीं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के कुछ समय पश्चात ही अपर्णा और प्रतीक यादव के साथ योगी आदित्यनाथ लखनऊ के कान्हा उपवन देखने गए थे। योगी आदित्यनाथ अपर्णा एवं प्रतीक द्वारा लखनऊ में संचालित गौशाला में भी देखने गए थे और यहाँ उनकी गौ-सेवा पर चर्चा भी हुई थी।

सूत्रों के मानें तो यह भी बताया जा रहा है कि लखनऊ कैंट से अपर्णा यादव ने टिकट माँग की जबकि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनके बजाय परिवार के किसी अन्य सदस्य को चुनाव मैदान में उतारने ने मन बनाया था।

अपर्णा यादव ने बताया कि वह बिना किसी शर्त के भाजपा में आयी हैं और भाजपा संगठन उन्हें जो भी जिम्मेदारी देगा वह उनके लिए सिरोधार्य होगा

यहाँ यह बताना भी दिलचस्व होगा कि लगभग 8 साल के लम्बे समय से चले प्रेम के उपरांत मुलायम सिंह के छोटे बेटे प्रतीक यादव और अपर्णा की वर्ष 2011 में शादी हुई। अपर्णा समाज सेविका होने के साथ ही शास्त्रीय संगीत में भी पारंगत है। प्रतीक यादव खुद तो राजनीति में नहीं आना चाहते है परन्तु वह अर्पणा को राजनीति में देखना चाहते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!