Breaking News :
>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम- ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के लिए आज भाजपा अपना दृष्टिपत्र जारी करेगी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले वर्ष पांच नवंबर को केदारनाथ में कहा था कि 21वीं सदी का तीसरा दशक (2020-30 का कालखंड) उत्तराखंड का है। ढांचागत विकास पर ध्यान केंद्रित करने से पलायन रुकेगा। पहाड़ का पानी और जवानी अब उत्तराखंड के काम आने लगा है। प्रधानमंत्री ने राज्य के विकास के प्रति डबल इंजन की प्राथमिकता को भी केंद्र में रखा था। अब प्रधानमंत्री का यही विजन भाजपा के दृष्टि पत्र में भी झलकेगा। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बुधवार को देहरादून में पार्टी का दृष्टि पत्र जनता को समर्पित करेंगे।

विधानसभा चुनाव में भाजपा लगातार डबल इंजन के महत्व को रेखांकित करने के साथ ही राज्य के विकास की गति को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए डबल इंजन यानी केंद्र व राज्य में भाजपा सरकार पर जोर दे रही है। प्रधानमंत्री की लोकप्रियता को भुनाने के लिए भी पार्टी ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। फिर चाहे वह प्रधानमंत्री के राज्य से संबंधित भाषण हों अथवा उनकी कविता, इन सभी को पार्टी ने चुनाव प्रचार का हिस्सा बनाया है।

अब पार्टी बुधवार को विधानसभा चुनाव के लिए अपना दृष्टि पत्र जारी करने जा रही है तो यह भी प्रधानमंत्री मोदी की छाया लिए होगा। दृष्टि पत्र के माध्यम से पार्टी भविष्य के उत्तराखंड के विकास का खाका सामने रखेगी तो इसमें प्रधानमंत्री का विजन शामिल होना स्वाभाविक है। पार्टी केंद्र की भाजपा सरकार के सात साल और प्रदेश की भाजपा सरकार के पांच साल में डबल इंजन के बूते हासिल उपलब्धियों का बखान तो करेगी ही, राज्य के चहुंमुखी विकास को डबल इंजन की प्राथमिकताएं भी रखेगी।

इसके अलावा पार्टी ने राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों से दृष्टि पत्र के लिए आमजन से भी सुझाव लिए। विधानसभा क्षेत्रों से 77 हजार से अधिक सुझाव भाजपा को मिले हैं। इनका विश्लेषण कर प्रमुख सुझावों को भी दृष्टि पत्र का हिस्सा बनाया गया है।

पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा की चुनाव घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि दृष्टि पत्र उत्तराखंड की जनता का है। जनता के सुझावों को इसमें शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि पिछले दृष्टि पत्र में भाजपा ने जो वादे किए थे, वे पूरे किए हैं। अब जो पार्टी कहेगी, उन्हें पूरा करेगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!