Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

खटीमा का जवाब श्रीनगर से देगी भाजपा

  • सीएम धामी ने जन आशीर्वाद रैलियों की श्रृंखला शुरू करने का किया एलान

आकाश ज्ञान वाटिका, 31 अगस्त 2021, मंगलवार, देहरादून। उत्तराखंड में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आने के साथ ही सियासी माहौल गर्माने लगा है।

कांग्रेस तीन सितंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विधानसभा क्षेत्र खटीमा (ऊधमसिंहनगर) से परिवर्तन यात्रा की शुरुआत करने जा रही है तो भाजपा ने भी इसके जवाब में श्रीनगर (गढ़वाल) से जन आशीर्वाद रैलियों की श्रृंखला शुरू करने का एलान किया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल विधानसभा की श्रीनगर सीट से चुनाव लड़ते रहे हैं और पिछली बार हार गए थे। ऐसे में भाजपा की रणनीति कांग्रेस अध्यक्ष की घेराबंदी करने की है।

भाजपा के लिए विधानसभा चुनाव में वर्ष 2017 जैसा प्रदर्शन दोहराने की चुनौती है। तब पार्टी ने विधानसभा की 70 में 57 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल किया था। इसके साथ ही बदली परिस्थितियों में प्रदेश सरकार और भाजपा संगठन में हुए नेतृत्व परिवर्तन के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के कौशल की भी परीक्षा होनी है। इसे देखते हुए पार्टी ने चुनावी गतिविधियां तेज करने के साथ ही विपक्ष को हर स्तर पर पटखनी देने की रणनीति तैयार की है।

इसी कड़ी में भाजपा ने तीन सितंबर को श्रीनगर (गढ़वाल) में होने वाली जन आशीर्वाद रैली के माध्यम से एक तीर से दो निशाने साधे हैं। वह कांग्रेस की ओर से इसी दिन मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में होने वाली रैली का उसी के अंदाज में तो जवाब देगी ही, श्रीनगर के साथ ही इसके आसपास के विधानसभा क्षेत्रों को भी साधने का प्रयास करेगी। श्रीनगर सीट का वर्तमान में कैबिनेट मंत्री डा धन सिंह रावत प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

हालांकि, भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने कहा कि भाजपा की ओर से श्रीनगर की जन आशीर्वाद रैली का कार्यक्रम पहले से ही निर्धारित है। इसे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक समेत कई मंत्री और अन्य नेता संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि तीन सितंबर को श्रीनगर में जीवीके मैदान से रामलीला मैदान तक 1500 कार्यकत्र्ता मोटरसाइकिल रैली निकालकर मुख्यमंत्री का स्वागत करेंगे।

प्रदेश महामंत्री के मुताबिक जन आशीर्वाद रैली की अगली कड़ी में छह सितंबर को अल्मोड़ा में रैली होगी। श्रीनगर रैली के लिए उन्हें और कैबिनेट मंत्री डा धन सिंह रावत को संयोजक का दायित्व सौंपा गया है, जबकि अल्मोड़ा रैली के लिए प्रदेश महामंत्री राजू भंडारी, कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल व रेखा आर्य को संयोजक का दायित्व सौंपा गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!