Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तर-प्रदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

उत्तर प्रदेश न‍िकाय चुनाव में कमल ख‍िलाकर भाजपा प्रदेश में बनाना चाहती है ट्र‍िपल इंजन की सरकार

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 अप्रैल 2023, बुधवार, लखनऊनगरों और महानगरों के नागरिकों को बेहतर सुविधाएं देने का वादा करने के उद्देश्य से भाजपा ने भले ही संकल्प पत्र तैयार किया हो लेकिन निकाय चुनाव में जनता के बीच उसका जोर कानून व्यवस्था के मुद्दे पर ही होगा। चुनावी समर में भाजपा कानून व्यवस्था के मुद्दे को ब्रह्मास्त्र की तरह अपने विरोधियों पर इस्तेमाल उन्हें परास्त करने की रणनीति पर चल रही है।

भाजपा के स्टार प्रचारक के रूप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी शुरुआती चुनावी जनसभाओं में यह संकेत दे चुके हैं। प्रदेश में माफियाराज के खात्मे और कानून के राज की स्थापना के मुद्दे को लेकर वह मुखर हैं। वैसे तो अपराध के खिलाफ जीरो टालरेंस की नीति पर योगी सरकार शुरू से चल रही है लेकिन उमेश पाल की हत्या से लेकर अतीक-अशरफ हत्याकांड तक के घटनाक्रम ने अपराध और अपराधियों के खात्मे को लेकर जनता के बीच जो अकुलाहट पैदा की है, भाजपा उसे महसूस कर रही है।

बीत दो महीने से सुखिर्यों में रहे इस घटनाक्रम के परिप्रेक्ष्य में भाजपा यह समझ रही है कि कानून व्यवस्था का मुद्दा बड़ा जन सरोकार है। इसलिए पार्टी गर्म तवे पर हथौड़े की चोट करने का मौका चूकना नहीं चाहती है। इस मुद्दे को उठाने का एक फायदा यह भी है कि अपराध और कानून व्यवस्था से प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से सभी प्रभावित हैं। इस विषय को क्षेत्रीयता के दायरे में नहीं बांधा जा सकता है। भाजपा यह जताना चाहती है कि नागरिकों में सुरक्षा का बोध बेहतर नगरीय जीवन की पहली शर्त है।

चुनावी जनसभाओं के मंच से पार्टी यह संदेश देना चाहती है कि पेशेवर अपराधियों और माफिया पर नकेल कसने का साहस और सामर्थ्य सिर्फ उसमें है। सांप्रदायिक दंगों से सूबे को मुक्ति दिलाने का श्रेय भी वह जनता के बीच लेना चाहेगी। कानून व्यवस्था की धार को मुख्यमंत्री जनता के बीच पैना कर ही रहे हैं, इस मुद्दे को लेकर सरकार और समूचा भाजपा संगठन उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!