Breaking News :
>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तराखंड में भाजपा ने विधानसभा चुनाव – 2022 के लिए कसी कमर

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 मार्च 2021, शुक्रवार, देहरादून। उत्तराखंड में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सत्तारूढ़ भाजपा ने अब पूरी तरह कमर कस ली है। इस कड़ी में गुरुवार को देहरादून में प्रदेश भाजपा प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम एवं प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने तीरथ सरकार के मंत्रियों के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति पर मंथन किया। चुनाव में संगठन के साथ बेहतर तालमेल के लिए सभी मंत्रियों को अलग से जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रदेश प्रभारी गौतम ने कहा कि पार्टी ने अगले विधानसभा चुनाव के लिए जो लक्ष्य तय किया है, उसे हासिल किया जाएगा। उन्होंने आह्वान किया कि सभी कार्यकर्त्ता मिशन 2022 को लक्ष्य मानकर गंभीरता से जुट जाएं।

सरकार द्वारा चार साल में किए गए विकास कार्य और वर्तमान में चल रही विकास की गतिविधियों को आम लोगों तक पहुंचाना प्राथमिकता में होना चाहिए। अल्मोड़ा जिले की सल्ट विधानसभा सीट के उप चुनाव के लिए पार्टी की तैयारियों की समीक्षा भी बैठक में की गई। प्रदेश प्रभारी ने कहा कि सल्ट सीट के उप चुनाव के लिए पार्टी एक-दो दिन में प्रत्याशी की घोषणा कर देगी।वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में 70 में से 57 सीटों पर जीत दर्ज करने वाली भाजपा अब आगामी चुनाव को एक साल शेष रहते पूरी तरह चुनावी मोड में नजर आने लगी है। दरअसल, पार्टी का पिछला चुनावी प्रदर्शन ही उसके लिए सबसे बड़ी कसौटी बन गया है।

वर्ष 2014 के बाद से उत्तराखंड में भाजपा अत्यंत मजबूत बनकर उभरी है। इसके बाद भाजपा ने दो लगातार लोकसभा चुनावों में राज्य की पांचों सीटों पर जीत दर्ज करने के अलावा विधानसभा चुनाव में तीन-चौथाई से ज्यादा बहुमत हासिल कर सरकार बनाई। त्रिस्तरीय पंचायत व निकाय चुनाव में कामयाबी के अलावा दो विधानसभा सीटों के उपचुनाव में भी पार्टी को आसान जीत मिली।अब भाजपा ने अगले विधानसभा चुनाव के लिए 60 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य तय किया है। इसके लिए रणनीति तैयार करने के उद्देश्य से गुरुवार को प्रदेश प्रभारी ने मंत्रियों के साथ बैठक की। प्रदेश सरकार में नेतृत्व परिवर्तन के बाद की स्थिति में मंत्रियों से अपेक्षा की गई कि वे चुनाव के लिए संगठन को पूरी मदद उपलब्ध कराएंगे।

इस कड़ी में सभी मंत्रियों को अलग-अलग जिम्मेदारी भी दी गई। प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि प्रदेश की जनता को भाजपा से जो उम्मीदें हैं, पार्टी उन पर खरा उतरेगी। बैठक में सल्ट उप चुनाव की तैयारी की समीक्षा भी की गई। उप चुनाव के लिए प्रभारी बनाए गए कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा धन सिंह रावत व प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट ने इस संबंध में प्रभारी को अवगत कराया। इसके बाद मीडिया विभाग की बैठक में भाजपा प्रदेश प्रभारी ने कहा कि केंद्र के सहयोग से राज्य में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी आम जन को अवगत कराया जाए। इसके साथ ही विपक्ष के दुष्प्रचार का भी जवाब दिया जाए। उन्होंने पार्टी की मीडिया और सोशल मीडिया टीम को सक्रियता बढ़ाते हुए जरूरी दिशा निर्देश दिए।

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के अनुसार बैठक में कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत, यशपाल आर्य, हरक सिंह रावत, सुबोध उनियाल, अरविंद पांडेय, गणेश जोशी, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रेखा आर्य व स्वामी यतीश्वरानंद, महामंत्री कुलदीप कुमार, प्रदेश प्रवक्ता खजानदास, विनय गोयल, विनोद सुयाल, विपिन कैंथोला, सुनील सैनी, कमलेश उनियाल, उमेश शर्मा व शेखर वर्मा भी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!