Breaking News :
>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

प्रधानमंत्री मोदी की माँ के प्रति आप नेता इटालिया द्वारा अपशब्द कहने की BJP ने की कड़ी निंदा

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 14 अक्टूबर 2022, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माँ हीरा बा के प्रति गुजरात आप के प्रमुख गोपाल इटालिया द्वारा अपशब्द कहने की भाजपा ने कड़ी निंदा की है। केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने इसे लेकर आज आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को निशाने पर लिया। ईरानी ने कहा कि केजरीवाल की कृपा से गुजरात के आप नेतृत्व ने पीएम की 100 साल की माँ को दुर्भावनापूर्वक निशाना बनाया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माँ हीरा बा के प्रति अपशब्द कहने वाले गुजरात आप अध्यक्ष गोपाल इटालिया के वीडियो वायरल हो रहे हैं। गुरुवार को इटालिया का नया वीडियो वायरल हुआ है। इसमें एक बार फिर पीएम मोदी के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया और उनकी मां हीराबेन के लिए भी अपशब्द कहे गए। हालांकि, आप ने दावा किया है कि ये वीडियो पुराने हैं। उस वक्त इटालिया AAP में नहीं थे। 

गुजरात आप के प्रमुख इटालिया के विवादित वीडियो को लेकर गहराते विवाद के बीच केंद्रीय मंत्री ईरानी ने कहा, ‘अरविंद केजरीवाल के आशीर्वाद से गुजरात के AAP नेतृत्व ने पीएम की 100 वर्षीय माँ पर दुर्भावनापूर्ण हमला किया। केजरीवाल का यह नया घटिया स्तर कोई आश्चर्य की बात नहीं है। हीरा बा का एकमात्र अपराध-नरेंद्र मोदी को जन्म देना है, इसलिए आप नेता और कार्यकर्ता उन्हें दंडित करना और गाली देना चाहते हैं।’ ईरानी ने आगे कहा- ‘मैं कोई नाराजगी नहीं जताती, मैं यह नहीं दिखाना चाहती कि गुजराती कितने नाराज हैं, लेकिन आप यह जान लें कि जनता ने आपको देख लिया है। आपकी पार्टी को गुजरात में चुनावी रूप से नष्ट कर दिया जाएगा, जनता न्याय करेगी।’ 

इससे पहले एक वीडियो में गोपाल ने पीएम मोदी को कहे थे अपशब्द
एक सप्ताह के भीतर भाजपा ने गुरुवार को इटालिया का तीसरा वीडियो जारी किया। इससे पहले एक वीडियो में गोपाल ने पीएम मोदी को अपशब्द कहने के अलावा उन्हें लेकर कई विवादित बातें कहीं थी। इसके बाद दूसरे वीडियो में इटालिया ने मंदिर और कथाओं को शोषण का अड्डा बताते हुए महिलाओं को वहां नहीं जाने की सलाह दी थी। 

AAP ने इटालिया के बचाव में खेला है पाटीदार कार्ड
गुजरात में अपने सबसे प्रमुख नेता के वीडियो को लेकर घिरी आम आदमी पार्टी ने इटालिया के बचाव में पाटीदार कार्ड खेला है। आप नेताओं का कहना है कि वीडियो में इटालिया ही हैं, लेकिन ये वीडियो उस समय के हैं जब वह पार्टी का हिस्सा नहीं थे। पार्टी के कई नेताओं ने दलील दी है कि इटालिया पाटीदार आंदोलन में भाग ले चुके हैं और पटेल समुदाय से आते हैं इसलिए भाजपा उन्हें निशाना बना रही है।  

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!