Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

 कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की विधानसभा चौबट्टाखाल पहुँचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष,  कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत 

[box type=”shadow” ]

 [/box]

आकाश ज्ञान वाटिका, २४ फ़रवरी २०२१, बुधवार, चौबट्टाखाल। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत विधानसभा वार कार्यकर्ताओं से संवाद कार्यक्रम के तहत आज कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की विधानसभा चौबट्टाखाल पहुँचे। इस दौरान उन्होने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में जोश का संचार करते हुए वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाओं के लिए अभी तैयार रहने को कहा।

प्रदेश की 70 विधानसभाओं के भ्रमण पर निकले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत आज सतपाल महाराज के विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल पहुँचे।
स्थानीय राजकीय महाविद्यालय परिसर में विधानसभा वार कार्यकर्ताओं से संवाद कार्यक्रम में पहुँचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का स्वागत करते हुए स्थानीय विधायक और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि उन्होने प्रदेश अध्यक्ष के सुझावों और मार्ग दर्शन पर सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह पार्टी कार्यकर्ताओं के फोन अवश्य उठायें। यदि वह व्यस्तता के चलते फोन नहीं उठ पायें तो बैक कॉल अवश्य करें। उन्होंने कहा कि मैं शुक्रगुज़ार हूँ कि वह मेरी विधानसभा में आये और कार्यकर्ताओं का मार्ग दर्शन करने के साथ-साथ केन्द्र एवं राज्य की भाजपा सरकारों द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी।

चौबट्टाखाल एवं सतपुली में कार्यकर्ताओं से संवाद कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा देश में विकास कार्यों की बदौलत भाजपा शीर्ष पर पहुँची है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कुशल रणनीति और दूरदर्शिता के कारण आज भारत विश्व में अलग पहचान बनाने में सफल हुआ है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के विधानसभा वार कार्यकर्ताओं से संवाद कार्यक्रम के तहत आज विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल पहुँचे, जहाँ कार्यकर्ताओं ने ढ़ोल-नगाड़ों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। इसके अलावा जोगीमणी, फरसाडी, पोखड़ा, चौबट्टाखाल और सतपुली में कार्यकर्ताओं ने जगह जगह उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। कार्यकर्ताओं से संवाद कार्यक्रम में बोलते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि देश में चल रही विकास योजनाओं में उत्तराखंड में बन रही ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन प्रदेश के विकास के लिए बहुत ही अहम होने के साथ-साथ राज्य के पर्यटन विकास में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत पूरे विश्व मे एक अगल पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाना, धारा 370 व 35A हटाना, तीन तलाक सहित अनेकों असंभव कार्य नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में ही संभव हो सके हैं।

केंद्र की मोदी सरकार ने उत्तराखंड राज्य के विकास के लिए ऐतिहासिक कार्य किये हैं। उन्होने कहा कि हमारे उत्तराखंड में चार धामों के अलावा प्रदेश सरकार ने एक और धाम सैनिक धाम बनाया है।

कार्यकर्ताओं से संवाद कार्यक्रमों भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के साथ-साथ प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, वन पंचायत उपाध्यक्ष विरेंद्र बिष्ट, उच्च शिक्षा उन्नयन समिति की उपाध्यक्ष श्रीमती दीप्ति रावत, वेद प्रकाश वर्मा, जिला अध्यक्ष सम्पत रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष, पौड़ी श्रीमती शांति देवी, जिला महामंत्री जगत किशोर बर्तवाल, जिलाध्यक्ष, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष सौरव नौटियाल, पोखडा मण्डल अध्यक्ष महिपाल सिंह, एकेश्वर मण्डल अध्यक्ष सत्यराज नेगी, बीऱोंखाल मण्डल अध्यक्ष यशपाल गोर्ला, सतपुली मण्डल अध्यक्ष, बृजमोहन, पोखरा ब्लॉक प्रमुख श्रीमती प्रीति देवी, यम्केश्वर ब्लॉक प्रमुख नीरज पांथरी, बीरोंखाल ब्लॉक प्रमुख राजेश कंडारी, सतपुली नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अंजना वर्मा, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कुसुम रावत, हेमलता शर्मा हेमलता रावत, पूर्व जिला अध्यक्ष पुष्कर जोशी, प्रदेश किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष हरपाल बिष्ट, जितेंद्र सिंह, राकेश सिंह, पंकज सुनील कुमार, दीप्ति प्रकाश, जयपाल, चंदनी देवी, सुभद्रा देवी, चंपा देवी एवं शकुंतला आदि उपस्थित थे।

साभार : निशीथ सकलानी, मीडिया प्रभारी,
श्री सतपाल महाराज, माननीय मंत्री पर्यटन, सिंचाई एवं संस्कृति
उत्तराखंड सरकार।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!