Breaking News :
>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

‘हर घर तिरंगा’ प्रभात फेरी कार्यक्रम में पहुँचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने रुद्रपुर में युवाओं का बढ़ाया उत्साह

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 अगस्त 2022, बुधवार, रुदपुर हर घर तिरंगा प्रभातफेरी कार्यक्रम में बुधवार को पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने रुद्रपुर में युवाओं का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम करीब एक घण्टे देरी से सुबह आठ बजे शुरू हुआ। भारत माता की जयघोष के साथ जगतपुरा से शुरू हुई हर घर तिरंगा प्रभातफेरी में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी दिखाई दी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने हर घर तिरंगा प्रभातफेरी के शुभारंभ पर कहा कि पूरे देश में हर घर तिरंगा प्रभातफेरी कार्यक्रम उत्साह के साथ किया जा रहा है। हर घर में भाजपा कार्यकर्ताओं की तरफ से तिरंगा लगाए जाने के प्रण को पूरा किया जाएगा। इसमें सभी वर्गों की समान भागेदारी है।

देश प्रेम के गीतों के साथ आगे बढ़ी प्रभातफेरी मुख़र्जी नगर, ट्रांजिट कैम्प, शिवनगर जाकर समाप्त हुई। इस मौके पर मेयर रामपाल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, विधायक शिव अरोरा ने स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। प्रभातफेरी कार्यक्रम में भाजपा नेता भारतभूषण चुघ,उत्तम दत्ता,तरुण दत्ता, राधेश शर्मा,अनिल चौहान, रश्मि रस्तोगी, स्वेता मिश्रा,राकेश सिंह,ललित बिष्ट सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने दिन भर शहर में राष्ट्रीय ध्वज वितरित किया

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद महेंद्र भट्ट पहली बार 10 अगस्त यानी आज हल्द्वानी आंएगे। उनके स्वागत के लिए पार्टी ने खासा इंतजाम किया है। इसके साथ ही मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने दिन भर शहर में राष्ट्रीय ध्वज वितरित किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रदेश अध्यक्ष शहर में विभिन्न आयोजनों में हिस्सा लेंगे। इसके साथ ही मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने एसबीआइ की मुख्य शाखा से लेकर शहर के तमाम घरों व कार्यालयों में तिरंगा लगाया। साथ ही लोगों भी वितरित किया।

कांग्रेस ने देश की एकता और अखंडता के लिए तिरंगा के साथ किया भारत जोड़ो अभियान

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश की एकता और अखंडता के लिए तिरंगा ले भारत जोड़ो अभियान के तहत शहर में पैदल मार्च निकाला। कांग्रेस कार्यकर्ता बंडिया में एकत्र हुए। वहा से भारत माता की जय, जय हिंद वे नारे लगाते हुए निकले। भारत जोड़ो यात्रा बंडिया से रेलवे स्टेशन, महाराणा प्रताप चौक होते हुए डीडी चौक पहुच संपंन्न हुई।

इस दौरान पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली, प्रदेश सचिव भूपेंद्र चौधरी, संजीव कुमार सिंह, नगर अध्यक्ष अरुण तनेजा, डॉ० गणेश उपाध्याय, नारायण बिष्ट, गौरव बेहड़, ओमप्रकाश दुआ, सुरेश पपनेजा, बंटी पपनेजा, एनयू खान, फिरदोस सलमानी मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!