Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डराजनैतिक-गतिविधियाँ

उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से की मुलाकात

आकाश ज्ञान वाटिका, 1 अप्रैल 2023, शनिवार, देहरादून। उत्तराखंड से विशेष अनुराग रखने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यहां के भाजपा विधायकों को टिप्स देंगे। प्रधानमंत्री ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के उस अनुरोध को स्वीकार कर लिया, जिसमें प्रधानमंत्री से विधायकों के प्रशिक्षण शिविर में वर्चुअल सहभागिता का आग्रह किया गया था।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के अनुसार कर्नाटक विधानसभा चुनाव के बाद विधायकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसकी तिथि पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने शुक्रवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। लगभग 40 मिनट की इस मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड में केंद्र व राज्य सरकार के सहयोग से हो रहे विकास कार्यों के साथ ही राजनीतिक व सांगठनिक विषयों को लेकर विस्तार से जानकारी ली।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी ने विशेष तौर पर वाइब्रेंट विलेज योजना में शामिल उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र के गांवों में हो रहे कार्यों और वहां केंद्रीय मंत्रियों के दौरों के साथ ही जोशीमठ आपदा के बारे में जानकारी ली।उन्होंने प्रधानमंत्री को अवगत कराया कि वाइब्रेंट विलेज योजना का लाभ चारधाम यात्रा में रिकार्ड यात्रियों की संख्या के रूप में मिलने जा रहा है। इसमें एक बड़ी संख्या सीमा दर्शन करने के इच्छुक पर्यटकों की होने वाली है।

चमोली जिले में यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव टिम्मरसैंण महादेव मंदिर

साथ ही यह भी बताया कि चमोली जिले में यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव टिम्मरसैंण महादेव मंदिर होने वाला है। उन्होंने बदरीनाथ, केदारनाथ धामों के पुनर्निर्माण के साथ ही केदारनाथ व हेमकुंड साहिब के लिए रोपवे और मानसखंड मंदिरमाला मिशन के तहत देवालयों तक सुगम यात्रा के दृष्टिगत केंद्र सरकार की मदद के लिए प्रधानमंत्री के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि प्रधानमंत्री ने चारधाम यात्रा की तैयारियों के साथ ही बदरीनाथ धाम के मास्टर प्लान और केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण से संबंधित कार्यों की प्रगति का ब्योरा भी लिया। भट्ट ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री को चारधाम यात्रा पर आने का निमंत्रण भी दिया।

साथ ही जोशीमठ के आपदा प्रभावितों के पुनर्वास कार्यों में केंद्रीय मदद और राज्य द्वारा अपेक्षित पुनर्वास पैकेज पर सहमति देने के लिए प्रधानमंत्री के प्रति आभार जताया। मुलाकात के दौरान भट्ट ने प्रधानमंत्री को केदारनाथ मंदिर की माला, बदरीनाथ धाम का चित्र व अंगवस्त्रम के साथ ही देवप्रयाग से लाया गया गंगाजल भेंट किया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!