Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान बोले, “भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के फर्जी ट्विट को वायरल कर षड्यंत्र रच रही है कांग्रेस”

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 फ़रवरी 2022, गुरूवार, देहरादून। भाजपा ने आरोप लगाया कि कॉंग्रेस को चुनावों में हार का अंदाज़ा हो गया है तभी उनके नेता बौखला कर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के फर्जी ट्विट प्रसारित कर अपनी भड़ास निकालने का काम कर रही है। पार्टी प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने तंज़ कसते हुए कहा कि कॉंग्रेस नेताओं के बयानों में जाहिर हो रहा है, सरकार बनने की हवा-हवाई खुमारी उनकी चुनाव परिणामों से पहले 20-22 दिन तक नहीं उतरने वाली है।
 
पार्टी प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने कहा कि चुनाव समाप्त हो गया है लेकिन कॉंग्रेस चुनावी मोड से बाहर नहीं आ रही है, तभी भाजपा को लेकर गलत संदेश फैलाने के लिए षड्यंत्र करने में लगी है । उन्होने कहा कि 14 फरवरी के जनादेश में कॉंग्रेस को अपनी हार स्पष्ट दिखाई दे रही है द्य यही वजह है, उनकी पार्टी के नेता 10 मार्च से पहले शेष बचे 20-22 दिन के अधिसूचना कार्यकाल में ही सरकार होने की गलतफहमी में जीना चाहती है । उन्होने तंज़ कसते हुए कहा कि देश समाज किनारे रखकर अपनी ही धुन में ऐश-मौज करने की प्रवृति रखने वाली कॉंग्रेस को पता है कि परिणाम उनके पक्ष में नहीं आने वाला, इसलिए उनके नेता अपने कार्यकर्ताओं के साथ निराशाजनक माहौल बनने से पहले फर्जी जीत का जश्न मनाने में जुटे है।  
 
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने कड़ी निंदा करते हुए कहा कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का जो फर्जी ट्विट वायरल किया जा रहा है वो कॉंग्रेस के नेताओं की साजिश है। उन्होने कहा कि यह सब कार्य उन्होने मतदान में जनता द्धारा नकारे जाने की खीज उतारने के लिए किया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!