Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
देश

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा आज असम में जारी करेंगे पार्टी का घोषणापत्र

नई दिल्ली,: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आज असम में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी करेंगे। 126 सीटों वाली राज्य विधानसभा के लिए तीन चरणों में मतदान कराए जाएंगे। सोमवार को नड्डा डिब्रूगढ़, जोरहाट और बिश्वनाथ चाराली में चुनावी सभा को भी संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को अवसरवादी बताते हुए जमकर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस कांग्रेस हाथी की तरह है, जिसके खाने के दांत अलग और दिखाने के अलग हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा का मतलब विकास और कांग्रेस का मतलब अंधकार।

नड्डा ने कहा कि जो लोग चाहते हैं कि चुनाव बाद असम का अंधकारमय भविष्य चाहते हैं, वो कांग्रेस के साथ जा सकते हैं। लेकिन जिनकों विकास चाहिए वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ चलें। नड्डा ने कहा कि कांग्रेस का एक मात्र मकसद अवसरवादी राजनीति है। केरल में वह मुस्लिम लीग के साथ मिलकर माकपा से लड़ रही है और बंगाल और असम में माकपा के साथ उसका गठबंधन है। असम में कांग्रेस के लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे तरुण गोगोई ने कभी भी बदरुद्दीन अजमल की पार्टी आल इंडिया यूनाइडेट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआइयूडीएफ) के साथ गठबंधन नहीं किया। उनके नहीं रहने पर उनके पुत्र ने अजमल के साथ हाथ मिला लिया। यह अवसरवादी राजनीति नहीं है तो क्या है?

बता दें कि वर्ष 2016 में भाजपा ने कांग्रेस के 15 वर्ष के शासन को उखाड़ फेंकते हुए सहयोगियों के साथ मिलकर सरकार बनाई थी। उसके सहयोगी दलों में अगप तथा बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट भी शामिल थे। भाजपा गठबंधन 126 विधानसभा सीटों में 86 सीटें जीतने में कामयाब रहा। भाजपा को 60, अगप को 14 तथा फ्रंट को 12 सीटें मिली थीं। इस बार फ्रंट कांग्रेस के नेतृत्ववाले गठबंधन में शामिल हो गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!