Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्ड

इलेक्शन मोड में भाजपा संगठन और सरकार, मोदी और शाह करेंगे दो-दो दौरे

देहरादून। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा संगठन और सरकार अब इलेक्शन मोड में आ गए हैं। प्रदेश भाजपा की कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की बैठक में मुख्य फोकस लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर ही रहा। इस अवसर पर लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले राज्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के दो-दो दौरे आयोजित करने पर जोर दिया गया। कहा गया कि इससे पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने में और मदद मिलेगी।

बीजापुर अतिथि गृह में हुई बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से दिए गए 29 बिंदुओं को अमलीजामा पहनाने की रणनीति तय की गई। यही नहीं, राज्य में चल रही केंद्र की फ्लैगशिप योजनाओं और प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट के साथ ही राज्य सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाने पर जोर दिया गया। बैठक में राज्य की पांचों लोस सीटों के लिए चुनाव हब बनाने पर भी चर्चा की गई।

राज्य की पांचों लोकसभा सीटों पर फिर से परचम लहराने के मद्देनजर भाजपा इन दिनों तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी है। पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व भी इसे लेकर खासा सक्रिय है। इस कड़ी में भाजपा के राष्ट्रीय सह महामंत्री शिव प्रकाश और प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू की मौजूदगी में हुई पार्टी की प्रदेश कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की बैठक में भी मुख्य मसला लोस चुनाव का ही रहा।

केंद्रीय नेतृत्व की ओर से दो टूक कहा गया कि राज्य की सभी लोस सीटें हर हाल में पार्टी को जीतनी हैं। इसके लिए संगठन को पूरी मुस्तैदी से जुटना होगा।

सूत्रों के अनुसार बैठक में राज्य में चल रही केंद्र पोषित योजनाओं पर चर्चा के दौरान इनकी प्रगति के बारे में जानकारी ली गई। इसके साथ ही राज्य सरकार के अब तक के कार्यकाल की उपलब्धियों का ब्योरा भी रखा गया। कहा गया कि केंद्र और राज्य सरकारों की उपलब्धियों को पूरी गंभीरता के साथ जनता के बीच ले जाना होगा। इसके लिए हर स्तर पर गंभीरता से कदम बढ़ाने होंगे।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की ओर से लोस चुनाव के मद्देनजर प्रांतीय नेतृत्व को सुझाए गए 29 बिंदुओं के बारे में भी विमर्श हुआ और इनकी प्रगति की जानकारी ली गई। बताया गया कि सेल्फी विद कमल अभियान शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा अन्य कार्यकम भी तय किए गए। बैठक में बूथ स्तर पर पार्टी संगठन को मजबूती को बेहद गंभीरता से लेने पर जोर दिया गया।

बैठक में दायित्व वितरण की अगली सूची जारी करने के संबंध में चर्चा हुई। इसके अलावा हाल में हुए पार्टीजनों को दायित्व सौंपे जाने के मद्देनजर पार्टी संगठन में इनके स्थान पर नए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपने पर जोर दिया गया।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में राष्ट्रीय सह महामंत्री शिव प्रकाश, प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत व मदन कौशिक, राज्यमंत्री डॉ.धन सिंह रावत, प्रदेश महामंत्री खजानदास व नरेश बंसल आदि मौजूद थे। बैठक देर रात तक चली।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!