Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डराजनैतिक-गतिविधियाँ

भाजपा ने कांग्रेस पर प्रवासी श्रमिकों को भड़काकर, अव्यवस्था फैलाने का लगाया आरोप

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 मई 2020, मंगलवार। प्रवासी श्रमिकों के किराए को लेकर कांग्रेस के स्ट्रोक पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रमुख अजेंद्र अजय ने कहा कि झूठ की सियासत और लोगों में भ्रम फैलाना कांग्रेस की आदत हो गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा झूठ फैलाया जा रहा कि रेलवे द्वारा प्रवासी श्रमिकों से टिकट का पैसा लिया जा रहा है।
प्रदेश मीडिया प्रभारी ने कहा कि जो सरकार लॉकडाउन के दिनों में हजारों करोड़ रुपये सीधे गरीबों के बैंक खातों में जमा करा चुकी हो, वह गरीब प्रवासी श्रमिकों से पैसे लेगी और कुछ करोड़ रुपए के लिए इतनी बदनामी उठाएगी, ऐसा मंदबुद्धि लोग ही सोच सकते हैं। उन्होंने कहा कि सच्चाई यह है कि जब श्रमिक स्पेशल ट्रेनों को चलाने की बात उठी तो केंद्र सरकार ने इस बात पर जोर दिया कि गरीबों को परेशानी न हो। इसलिए ही श्रमिक स्पेशल ट्रेनों को चलाने का कुल 85 फीसद खर्च रेलवे व केंद्र सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। केंद्र अपनी जिम्मेदारी समझता है, इसलिए राज्यों पर 15 फीसद खर्च का बोझ डाला गया। भाजपा नेता ने कहा कि प्रवासी श्रमिकों को भड़काकर, अव्यवस्था फैलाकर कांग्रेस अपनी स्वार्थ सिद्धि में जुटी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को न तो गरीब की चिंता है और देश के गांवों व न देश की।

प्रवासियों की वापसी में भेदभाव हुआ तो कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने आरोप लगाया कि लॉकडाउन से उत्तराखंड के प्रवासी लोग संकट में हैं। सरकार प्रवासियों की वापसी को लेकर भेदभाव का रवैया अपना रही है। ऐसा हुआ तो कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। पार्टी प्रदेश स्तर पर धरना देने को बाध्य होगी।
प्रीतम सिंह ने पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के गरीबों-मजदूरों के रेलवे टिकट का खर्च कांग्रेस की ओर से उठाने के फैसले को ऐतिहासिक करार दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने केंद्र सरकार को आईना दिखाया है। उन्होंने प्रदेश सरकार को चेतावनी दी कि प्रवासी उत्तराखंडियों की वापसी में भेदभाव हुआ तो कांग्रेस प्रदेशव्यापी धरना देगी।
प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में फंसे गुजरात के 1800 लोगों को उनके राज्य पहुंचाने के लिए केंद्र की गाइडलाइन का इंतजार नहीं किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने उत्तराखंड लौटने के लिए सरकार के एप पर दरख्वास्त की है, लेकिन उन्हें लाने से कन्नी काटने की कोशिश की जा रही है। प्रदेश सरकार की ओर से एप में अब भी लोग वापसी को लेकर दस्तक दे रहे हैं, लेकिन अधिकारी फोन उठाने से गुरेज कर रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!