Breaking News :
>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलेंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 अगस्त 2022, गुरूवार, नाहन जिला सिरमौर के एक दिवसीय दौरे के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद जगत प्रकाश नड्डा शनिवार को जिला सिरमौर के पांवटा साहिब तथा नाहन विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं कि बड़ी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश गठन के 75 वर्ष में प्रवेश करने पर नाहन तथा पांवटा साहिब में हिमाचल तब ओर हिमाचल अब तथा आजादी के अमृत महोत्सव पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे।

इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश में नवंबर माह में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव के लिए वह कार्यकर्ताओं तथा जिला सिरमौर के पदाधिकारियों की नब्ज भी टटोलेंगे। क्योंकि जिला सिरमौर के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा से कई कई दावेदार सामने आ चुके हैं। वर्तमान में भाजपा के पास 5 में 3 विधायक हैं। जिसमें पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, नाहन के विधायक डॉo राजीव बिंदल तथा पच्छाद विधानसभा क्षेत्र से रीना कश्यप भाजपा विधायक हैं। इसके अतिरिक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप भी सिरमौर से ही है।

हिमाचल गठन के कार्यक्रम के दौरान भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जिला सिरमौर के पदाधिकारियों से भी बातचीत कर उनकी राय भी जानेंगे। भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों को चुनाव में उतारने के लिए सर्वे भी करवाए हैं। सर्वे के आधार पर ही भाजपा चुनाव में टिकट आवंटित करेगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!