Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक चुनावी सभा को किया संबोधित, कहा – ‘मोदी के हाथों में देश तो महाराज के हाथों उत्तराखंड सुरक्षित’

मोदी के हाथों में देश तो महाराज के हाथों उत्तराखंड सुरक्षित

कांग्रेस ने एक शराब व्यवसायी जो कि यहाँ का वोटर भी नहीं है उसे चुनाव मैदान में उतारा है : पूर्व मंत्री अमृता रावत

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरूवार, 10 फरवरी 2022, पौड़ी। बुधवार, 9 फ़रवरी 2022 को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के राजकीय महाविद्यालय मैदान में आयोजित एक चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मुझे इस चुनावी सभा के माध्यम से इस देवभूमि के चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र में आने का सौभाग्य मिला। उत्तराखंड की भूमि जिसे हम क्रान्तिकारियों, ऋषि-मुनियों, देवी-देवताओं और देश की आजादी के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने वालों वीर सपूतों की भूमि कहते हैं, मैं उसे नमन करता हूँ।

उन्होंने कहा कि यहाँ चुनाव कार्यक्रम में आने पूर्व मैं सोच रहा था कि यहाँ चुनाव की दृष्टि से कोई आवश्यकता तो है नहीं ! क्योंकि सतपाल महाराज न ही सिर्फ चौबट्टाखाल, न ही उत्तराखंड बल्कि अन्य राज्यों में भी भाजपा के प्रचार और प्रसार के लिए जाकर कमल खिलाने का काम करते हैं। उनके उद्गम स्थान पर तो कमल खिला ही हुआ है और खिला ही रहेगा, ऐसा मेरा मानना है। इसलिए ऐसे सतपाल महाराज के क्षेत्र में मैं जाकर बोट माँगू इसकी कोई आवश्यकता तो है नहीं।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा कि सतपाल जी का व्यक्तित्व इतना बड़ा है कि वह चुनाव लडे़ और मैं न जाऊँ ऐसा हो नहीं सकता। इसलिए यहाँ मैं सिर्फ हाजिर होने आया हूँ कि सारी पार्टी सतपाल जी के साथ इस चुनाव को आगे बढ़ रही है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा कि जहाँ तक सवाल भारतीय जनता पार्टी का है तो सतपाल महाराज जी मुझे अपने क्षेत्र के हर मंडल में किए गये कार्यों का बुकलेट दिखा रहे थे, उसके बाद उन्होंने विधानसभा में किए गए कार्यों का भी संपूर्ण दस्तावेज मुझे दिखाया। शायद ही आपने कभी किसी पार्टी का और कोई नेता देखा है जो 5 साल बाद अपना रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के बीच आता हो। यह भारतीय जनता पार्टी है, यह नरेंद्र मोदी जी की संस्कृति है जहाँ हमारा नेता छाती ठोक कर के जनता के बीच में जाता है और कहता है, मैंने जो कहा था वह किया है और जो कहेंगे वह करके दिखायेंगे।
उन्होंने सतपाल महाराज की तारिफ करते हुए कहा कि जिस तरह से उन्होंने चौबट्टाखाल की सेवा की, विकास किया और एक रिर्पोट कार्ड लेकर आये, वह उनकी क्षेत्र के प्रति निष्ठा को जाहिर करता है। किस प्रकार वह पहाड़ से पलायन को रोकने का काम कर रहे हैं। वह सारे प्रदेश के हैं और सारे प्रदेश का विकास कर रहे हैं। वह सबका ध्यान रखते हैं। वह प्रदेश के संस्कृतिक और आध्यात्मिक दृष्टि से भी विकास की चिंता करते हैं। उत्तराखंड से मोदी जी का जो प्यार है, उसे धरती पर उतारने का काम सतपाल महाराज जी ने चौबट्टाखाल से लेकर पूरे उत्तराखंड में किया है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा महाराज जी रेल मंत्री थे तब उन्होंने ऋषिकेश से कर्णप्रयाग तक रेल लाइन का सर्वे कराया था। जब मोदी जी प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने कार्य प्रारंभ करवाया। यह एक बदलता हुआ उत्तराखण्ड है। हमारी पार्टी गरीबों, शोषितों, वंचितों और महिलाओं के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर मोदी जी के हाथों में देश सुरक्षित है तो महाराज जी के हाथों में उत्तराखंड सुरक्षित है।

इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, आध्यात्मिक गुरु और चौबट्टाखाल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने भी अपने विचार रखते हुए उत्तराखंड में डबल इंजन की सरकार द्वारा किये जा रहे विकास कायों की जानकारी दी।

सतपाल महाराज की पत्नी और पूर्व मंत्री श्रीमती अमृता रावत ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं पार्टी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा जी ने ईमानदार स्वच्छ छवि के व्यक्ति सतपाल महाराज को चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया है, जबकि कांग्रेस ने एक शराब व्यवसायी जो कि यहाँ का वोटर भी नहीं है उसे चुनाव मैदान में उतारा है। इसलिए ऐसे व्यक्ति को क्षेत्र की जनता अपने यहाँ घुसने की इजाजत न दें।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, आध्यात्मिक गुरु और चौबट्टाखाल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी, भाजपा जिला अध्यक्ष संपत सिंह रावत, पूर्व विधायक व मंत्री अमृता रावत, मंडल अध्यक्ष महिपाल सिंह नेगी, जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी, डॉ० मोहन सिंह रावत, सरताज सिंह, अशोक ठाकुर आदि भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!