Breaking News :
>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

बीजेपी विधायक धन सिंह नेगी ने थामा कांग्रेस का ‘हाथ’, टिहरी विधानसभा सीट से हो सकते हैं कांग्रेस के उम्मीदवार

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 जनवरी 2022, गुरुवार, देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव-2022 की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे नेताओं का राजनैतिक पार्टियाँ बदलने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। टिहरी से बीजेपी विधायक धन सिंह नेगी ने आज गुरुवार को कांग्रेस का ‘हाथ’ थाम लिया है। सूत्रों की मानें तो टिकट कटने से नाराज धन सिंह नेगी ने कांग्रेस पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ले ली।

विदित रहे कि इससे पहले कांग्रेस ने पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को पार्टी से छ: साल के लिए निष्कासित कर दिया था। जिसके बाद भाजपा मुख्यालय पहुँचकर किशोर उपाध्याय ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। भाजपा और कांग्रेस की ओर से टिहरी विधानसभा सीट में अभी तक प्रत्याशियों के नाम का ऐलान नहीं किया है।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा किशोर उपाध्याय को टिहरी विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतार सकती है। जबकि, कांग्रेस में शामिल भाजपा विधायक धन सिंह नेगी भी टिहरी विधानसभा सीट से चुनावी ताल ठोक सकते हैं। ऐसे में अब दिलचस्प यह देखना होगा कि बीजेपी और कांग्रेस दोनों नेताओं को कौन सी विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारेगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!