Breaking News :
>>मिलेट्स, कीवी और ड्रैगन फ्रूट से चमकेगा किसानों का भविष्य>>मुख्यमंत्री धामी ने किया छात्रसंघ समारोह का शुभारंभ, विश्वविद्यालय विकास के लिए प्रतिबद्धता दोहराई>>आज से अगले दो दिन तक गर्मी से मिलेगी राहत, झोंकेदार हवा का ऑरेंज अलर्ट जारी >>आईपीएल 2025 के 34वें मुकाबले में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ेगी पंजाब किंग्स>>कर्ज में डूबी अपनी सरकारी एयरलाइन को बेचेगा पाकिस्तान, अगले हफ्ते शुरू होगी बिक्री प्रक्रिया >>चारधाम यात्रा के लिए खोले जाएंगे ऑफलाइन पंजीकरण काउंटर >>प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में यमुना नदी की सफाई और पुनरुद्धार के लिए हुई उच्च स्तरीय बैठक>>सीएम धामी ने विदेशी घुसपैठियों के खिलाफ तत्काल कठोर कार्यवाही के दिए निर्देश>>साउथ सुपरस्टार सूर्या की आगामी फिल्म ‘रेट्रो’ सेंसर बोर्ड से यूए सर्टिफिकेट के साथ हुई पास >>मुख्यमंत्री धामी से 35वें राष्ट्रीय खेल कूद टेबल टेनिस प्रतियोगिता में जीतने वाले छात्रों की टीम ने की भेंट >>26 अप्रैल को उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह>>मुख्य सचिव ने की हरिद्वार कुंभ की तैयारियों की समीक्षा>>उत्तराखंड पर्यटन को विश्वभर में सम्मान दिलाया रिनचेन ने- महाराज>>ग्रीन कार्ड के बिना नही होगा वाहनों का पंजीकरण, परिवहन विभाग ने किया अनिवार्य >>चारधाम यात्रा को सुगम बनाने में मील का पत्थर साबित होगी सिलक्यारा सुरंग – मुख्यमंत्री धामी >>किच्चा सुदीप की आगामी फिल्म ‘बीआरबी: फर्स्ट ब्लड की शूटिंग हुई शुरू, एक पोस्टर भी किया जारी >>यूकेएसएसएससी की विज्ञान विषयों से जुड़ी समूह-ग की भर्ती परीक्षा होगी स्थगित >>बढ़ती गर्मी के साथ क्यों बढ़ रहा डायबिटीज का खतरा, आइये जानते हैं इसके कारण और बचाव के उपाय >>प्रदेश में यूसीसी के अंतर्गत 46 जोड़ों ने किया लिव इन आवेदन>>सूबे के चिकित्सा शिक्षा विभाग को मिली 54 स्थाई फैकल्टी
उत्तराखण्ड

मजबूत लोकतंत्र के लिए भाजपा की सदस्यता जरूरी- महाराज

पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को दिलाई भाजपा की सदस्यता

रूद्रप्रयाग। भाजपा द्वारा इन दिनों सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इसके चलते पर्यटन, लोनिवि, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण विभाग मंत्री सतपाल महाराज ने रूद्रप्रयाग पहुंच कर भाजपा विधायक, पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई। इसके चलते जिले में सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया। इस दौरान महाराज ने प्रेस वार्ता कर भाजपा कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाने का आह्वान किया ताकि भाजपा देश में मजबूत लोकतंत्र स्थापित कर सके।

प्रेस वार्ता में वरिष्ठ भाजपा नेता और प्रदेश के केबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि भाजपा द्वारा बृहद रूप से सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। बीते दो सितम्बर को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई। इसके बाद भाजपा का सदस्यता अभियान शुरू हुआ। उन्होंने कहा कि तीन सितंबर को प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित सभी कैबिनेट मंत्रियों व जिलाध्यक्षों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। रूद्रप्रयाग में मेरी व भाजपा जिलाध्यक्ष की उपस्थिति विधायक भरत सिंह चौधरी, पार्टी पदाधिकारियों व अन्य कार्यकर्ताओं को भी शपथ दिलाई गई। उन्होंने कहा कि वर्तमान में भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है। यह हमारे देश के लिए विश्वभर में कीर्तिमान स्थापित करने जैसा है। 2014 से पूर्व विश्व में चीन की वामपंथी विचार धारा का कम्युनिस्ट दल 7.5 करोड़ सदस्य वाला सबसे बड़ा राजनैतिक दल था। किंतु 2014 में भाजपा में 11 करोड़ लोगों ने सदस्यता ली। इसके बाद भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी बनी।

महाराज ने कहा कि भाजपा के 2019 के सदस्यता अभियान में 17 करोड़ लोग जुड़े। जबकि 2024 में 10 करोड़ और लोगों को जोड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रत्येक बूथ पर सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। जिसके चलते पहाड़ी क्षेत्र में एक बूथ पर 200 लोगों को सदस्यता दी जाएगी, जबकि मैदानी क्षेत्रों में 300 लोगों को भाजपा का सदस्य बनाया जाएगा।

इस दौरान जिला अध्यक्ष महावीर सिंह पवार सदस्यता अभियान के जिला संयोजक वाचस्पति सेमवाल, प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष आशा नौटियाल, अध्यक्ष जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय कप्रवान, शकुंतला जगवान, जिला सदस्य अभियान के सदस्य देव प्रकाश सेमवाल, सुमन जमलोकी, जिला महामंत्री भारत भूषण भट्ट ,विनोद देवशाली जिला मीडिया प्रभारी सतेन्द्र बर्त्वाल, अगस्त्यमुनि मंडल अध्यक्ष बीना राणा सहित जिले के सभी मंडल अध्यक्ष ,मंडलों के सदस्यता अभियान के संयोजक तथा सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इसके अलाव कार्तिक स्वामी मंदिर समिति के अध्यक्ष शत्रुघ्न नेगी के आकास्मिक निधन पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने उनके घर जाकर सांत्वना दी। कहा वे हमारे वरिष्ठ कार्यकर्ता थे, व भगवान कार्तिकेय के अन्नय भक्त थे। उन्होंने उनका शत्रुघ्न नेगी हम सबको छोड़ कर जाना बहुत दुखद है। कहा शत्रुघ्न नेगी ने कार्तिक स्वामी धाम के लिए बहुत सारे ऐतिहासिक कार्य किये हैं, जो हमेशा याद रखे जायेंगे। उन्होंने श्रद्धांजलि देते हुए पुण्य आत्मा को शांति की कामना की है।

Loading

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!