Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तर-प्रदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

उत्तर प्रदेश नगरीय न‍िकाय चुनाव : सपा, कांग्रेस के बाद आज BJP जारी कर सकती है महापौर प्रत्याशियों की सूची

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 15 अप्रैल 2023, लखनऊनगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण में नगर निगमों के महापौर प्रत्याशियों को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार दिन भर हुए मंथन के बाद शाम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास पर भाजपा कोर कमेटी की बैठक हुई। कमेटी द्वारा महापौर प्रत्याशियों के नामों की सूची को अंतिम रूप देने के बाद अब उस पर केंद्रीय नेतृत्व की मंजूरी ली जा रही है। केंद्रीय नेतृत्व की ओर से हरी झंडी दिखाये जाने के बाद महापौर प्रत्याशियों की सूची शनिवार को जारी होने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है।

सत्ताधारी भाजपा में टिकटों के लिए सबसे अधिक मारामारी है। सबसे ज्यादा रस्साकशी सर्वाधिक प्रतिष्ठापरक नगर निगमों के महापौर के टिकट के लिए है। पहले चरण में 10 नगर निगमों का चुनाव होना है। पार्टी नगर निगमों के महापौर व पार्षद तथा नगर पालिका परिषदों के अध्यक्षों के टिकट प्रदेश मुख्यालय स्तर से घोषित करेगी। वहीं नगर पंचायतों के अध्यक्ष व पार्षद तथा नगर पालिका परिषदों के पार्षद के टिकट क्षेत्रीय स्तर से घोषित किये जाएंगे।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में टिकटों के दावेदारों की गहमागहमी बनी रही और चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। दावेदार और उनके समर्थक अपने मोबाइल फोन पर रह-रहकर यह देखते रहे कि कहीं प्रत्याशियों की सूची जारी तो नहीं हो गई। महापौर और नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष के टिकट के लिए जिला व क्षेत्र स्तर से भेजे गए तीन नामों के पैनल पर प्रदेश स्क्रीनिंग कमेटी ने शुक्रवार को भी मंथन किया।

सूत्रों के अनुसार नगर पालिका परिषदों के अध्यक्षों के नामों पर लगभग सहमति बन चुकी है। कुछ नगर पालिकाओं में पेंच फंसा हुआ है। वहीं महापौर के टिकट के लिए भेजे गए नामों के पैनल पर भी दिन भर हुए विचार विमर्श के बाद शाम को मुख्यमंत्री के आवास पर हुई कोर कमेटी की बैठक में भी इन नामों पर चर्चा हुई। बैठक में मुख्यमंत्री के अलावा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी व प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह शामिल हुए।

कोर कमेटी ने महापौर प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा के बाद इन नामों की सूची को भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को भेजने का निर्णय किया। संभावना जतायी जा रही है कि केंद्रीय नेतृत्व की मंजूरी के बाद शनिवार को पार्टी की ओर से महापौर प्रत्याशियों की सूची जारी की जा सकती है। नगर निगमों के पार्षद प्रत्याशियों की स्क्रीनिंग का जिम्मा प्रभारी मंत्रियों को सौंपा गया है।

पहले चरण के लिए नामांकन की अंतिम तारीख 17 अप्रैल है। यदि महापौर प्रत्याशियों की सूची शनिवार को जारी होती है, तो उनके लिए रविवार या सोमवार को नामांकन करने का मौका होगा। महापौर प्रत्याशियों का नामांकन कराने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक और सरकार के मंत्री भी जाएंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!