Breaking News :
>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक
ताज़ा खबरेंदेश

‘अनिल देशमुख गिरफ्तार हो चुके, अब अन्य नेताओं की बारी’ : किरीट सैमैया

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 नवम्बर 2021, शुक्रवार, नई दिल्ली। मनी लॉन्ड्रिग केस में महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख प्रवर्तन निदेशालय की कस्टडी में है। अब इस मामले में भाजपा नेता किरीट सैमैया ने शिवसेना, एनसीपी पर ट्वीट कर निशाना  साधा है। सोमैया ने कहा, ‘अनिल देशमुख गिरफ्तार हो चुके हैं। अब अन्य नेताओं की बारी है।’ उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि बेटा, दामाद, साझेदार और अनिल पारब समेत शिवसेना और एनसीपी के नेताओं तक वसूली फंड पहुंचता था।

विदित रहे कि मनी लॉन्ड्रिग केस में महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख की गिरफ्तारी के बाद अब ईडी ने अनिल देशमुख के बेटे ऋषिकेश देशमुख को पूछताछ के लिए समन जारी किया है। बताया जा रहा है कि उन्हें आज उन्हें पूछताछ के लिए ईडी दफ्तर बुलाया गया है।

गौरतलब है कि मनी लॉन्ड्रिंग केस में मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को चिट्ठी लिखी थी। चिट्ठी में पूर्व कमिश्नर ने दावा किया था कि अनिल देशमुख ने गृह मंत्री रहते हर महीने सचिन वाझे से 100 करोड़ रुपये देने की मांग की थी। इस मामले में ईडी ने अनिल देशमुख को पूछताछ के लिए बुलाया था। पिछले दिनों पूछताछ के दौरान जांच एजेंसी ने बताया कि अनिल देशमुख की तरफ से किसी भी सवाल पर संतोषजनक जवाब नहीं मिल पाया है। ऐसे में उन्हें गिरफ्तार किया गया। देशमुख कल यानी 6 नंवबर तक ईडी की कस्टडी में हैं।

विदित रहे कि परमबीर द्वारा पत्र लिखे जाने के बाद से महाराष्ट्र में राजनीतिक भूचाल आया हुआ है। इसके बाद ही पूरे मामले की जांच के लिए राज्य सरकार ने न्यायिक आयोग का गठन कर दिया था। इसके बावजूद परमबीर सिंह ने मामले की सीबीआइ जांच के लिए मुंबई उच्च न्यायालय में एक याचिका भी दायर कर दी थी। उच्च न्यायालय के आदेश पर सीबीआइ ने 21 अप्रैल को देशमुख के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीबीआइ की प्रारंभिक जांच में पैसों का बड़ा लेनदेने सामने आने पर प्रवर्तन निदेशालय ने भी देशमुख की जांच शुरू कर दी थी। दो दिन पहले प्रवर्तन निदेशालय ने अनिल देशमुख को गिरफ्तार भी कर लिया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!