Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड

स्थापना दिवस पर भाजपा ने किया आंदोलनकारियों और शहीदों का सम्मान

पार्टी मुख्यालय में लगी प्रदर्शनी का उद्घघाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट द्वारा किया गया।

आकाश ज्ञान वाटिका, 09 नवंबर 2022, बुधवार, देहरादून। भाजपा ने आज 23वें राज्य स्थापना दिवस पर प्रदेश के सभी 252 मंडलों में विचार गोष्ठी का आयोजन कर राज्य आंदोलन में जेल गए आंदोलनकारियों व शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया।

इस मौके पर पार्टी मुख्यालय में लगी प्रदर्शनी का उद्घघाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट द्वारा किया गया। मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए शहीदों के सपनों के अनुरूप राज्य का विकास करने संकल्प दोहराया । इस मौके पर पार्टी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि अटल जी ने जो राज्य हमें दिया है उसे हम सब मिलकर मोदी जी के मार्गदर्शन में संवार रहे हैं ।

भारतीय जनता पार्टी ने राज्य स्थापना दिवस को व्यापक जनसहभागिता के साथ मनाने के क्रम में प्रदेश कार्यालय में ‘अटल जी ने बनाया मोदी जी रहे संवार ‘ विषय आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी मे
पूर्व सीएम डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट एवं टिहरी सांसद महारानी माला राज्यलक्ष्मी शाह ने भी शिरकत की।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य निर्माण बड़े कष्टों व शहादत के बाद हुआ है लिहाजा हमे राज्य आंदोलनकारियों के सपनों व प्रदेशवासियों की भावनाओं के अनुरूप राज्य का विकास करना है । इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट ने कहा कि पार्टी द्वारा आयोजित सभी 252 मंडलों की विचार गोष्ठी से मिले सकारत्मक सुझावों का उपयोग प्रदेश की विकास योजनाओं को बनाने में किया जाएगा । उन्होंने कहा, अटल जी ने हमें राज्य दिया और आज हम सब मिलकर मोदी जी के मार्गदर्शन में राज्य को संवारना हैं ।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकरी देते हुए कहा कि कार्यालय प्रांगण में आयोजित इस प्रदर्शनी में राज्य निर्माण आंदोलन के शहीदों को याद करते हुए प्रदेश में विकास के विभिन्न सोपानों के माध्यम से संदेश देने की कोशिश की गयी है । प्रदेश के सभी मंडलों के अतिरिक्त देहरादून, मसूरी, खटीमा, हल्द्वानी, श्रीनगर में बड़ी गोष्ठियां का भी आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में राज्य निर्माण शहीदों के परिजनों व जेल जाने वाले राज्य आंदोलनकारियों को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति गैरोला, केदार दत्त, प्रदेश मंत्री पुष्कर काला, प्रदेश कार्यालय सचिव कौस्तुभानंद जोशी, प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी, सुनीता विद्यार्थी, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी माणिक निधि शर्मा, राजेन्द्र सिंह नेगी, सत्यवीर चौहान समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!