Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
राजनैतिक-गतिविधियाँ

भाजपा ने स्मार्ट सिटी के नाम पर किया बड़ा घोटाला – सूर्यकांत धस्माना

बरसात की शुरुआत में ही झड़ गई देहरादून स्मार्ट सिटी की सारी स्मार्टनेस – धस्माना

देहरादून। बहुप्रचारित देहरादून स्मार्ट सिटी की सारी स्मार्टनेस बरसात की शुरुआत में ही झड़ गई। यह बात उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने अपने कैंप कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों से राजधानी देहरादून को स्मार्ट सिटी बनाने के नाम पर पूरे शहर को खोद डाला गया। कहीं सड़कें खुदीं तो कहीं सीवर लाइन तो कहीं पानी की लाइन और जगह जगह सड़कों के चौड़ीकरण के नाम पर पेड़ों को काटा गया ।

खूब ढिंढोरा पीटा गया कि देहरादून को स्मार्ट बनाया जा रहा है किंतु आज पांच वर्ष बाद जब स्मार्ट सिटी को बरसात शुरू होते ही देखा तो प्रशासन व नगर निगम के दावे धरे के धरे रह गए। उन्होंने कहा कि जब कुछ घंटों की बारिश में सारा शहर जल मग्न हो गया। और ऊपरी राजपुर से लेकर आईएसबीटी , सहारनपुर रोड, प्रिंस चौक, आर्यनगर, डी एल रोड, डालनवाला, हरिद्वार बाई पास रोड, शिमला रोड और शहर का कोई इलाका नहीं बचा जहां जल भराव नहीं हुआ हो।

धस्माना ने कहा कि अनेक इलाकों में पानी लोगों के घरों व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घुस गया और अब सरकार शासन प्रशासन के पास कोई जवाब नहीं है। धस्माना ने कहा कि असल बात यह है कि स्मार्ट सिटी के नाप पर केवल लीपापोती की गई और जो असली काम था शहर में ड्रेनेज प्लान को क्रियान्वयन करने का उसे नहीं किया गया।

शहर में बहने वाली दो प्रमुख नहीं ईस्ट कैनाल व वेस्ट कैनाल भूमिगत कर दी गईं लेकिन जो बरसाती पानी का भार वो वहन करती थीं उसका कोई विकल्प नहीं बनाया गया जिसके कारण अब बरसाती पानी सड़कों में भर जाता है और शहर के अधिकांश इलाकों में जल भराव का संकट पैदा हो गया ।

धस्माना ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट के रूप में प्रचारित स्मार्ट सिटी के नाम पर कई सौ करोड़ रुपए शहर की पुताई व दुकानों पर घटिया बोर्ड लगाने के नाम पर खपा दिए गए। लेकिन शहर में जल निकासी का कोई इंतजाम नहीं किया गया जिसका नतीजा अभी सामने आने लगा है। धस्माना ने कहा कि भाजपा ने स्मार्ट सिटी के नाम पर बड़ा घोटाला किया गया है जिसका पर्दाफाश तभी हो सकता है जब इसकी सीबीआई जांच करवाई जाए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!