Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
देशराजनैतिक-गतिविधियाँ

किसानों की आवाज को कुचलने में लगी है भाजपा सरकार : अखिलेश यादव 

आटा के साथ डाटा भी देंगे फ्री : अखिलेश यादव 

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 मई 2024, बुधवार, कानपुर। अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र के रमईपुर में जनसभा करने पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि हमने युवाओं को पढ़ाई के लिए लैपटॉप दिए जो आज तक चल रहे हैं। भाजपा ने इसे छोटा कर दिया। जब मोबाइल कंपनियों ने सिम लॉन्च किए तो डाटा फ्री था लेकिन भाजपा सरकार में इसका भी पैसा पड़ता है। हमारी सरकार के समय राशन में नमक, रिफाइंड, चने की दाल मिलती थी जिसे बंद कर दिया गया। बड़े शहरों में लोग गुणवत्तापूर्ण बंद आटा खा रहे हैं लेकिन हमारी सरकार आएगी तो आटा के साथ डाटा भी फ्री देंगे क्योंकि आज कल सोशल मीडिया का जमाना है और छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाई करने के लिए डाटा भी चाहिए।

कहा कि भाजपा सरकार किसानों की आवाज को कुचलने में लगी है। उनकी समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है। एमएसपी की मांग कर रहे किसान जब दिल्ली पहुंचे तो उन्हें हर तरह से रोकने का प्रयास किया गया। बैरिकेडिंग लगा दी गई, कंक्रीट की दीवार खड़ी कर दी गई और यहां तक डीजल देना बंद कर दिया। यहीं नहीं, किसानों की आवाज कुचलने के लिए उन पर गाड़ी तक चढ़वा दी। दस किलो खाद कम कर बोरी के दाम बढ़ा दिए। महंगाई ने किसानों और गरीबों की कमर तोड़कर रख दी है। बोले अगर बीजेपी फिर सत्ता में आ गई तो किसानों को खाद पाउच में मिलेगी। उन्होंने गठबंधन के प्रत्याशी राजाराम पाल को जिताकर भाजपा को सत्ता में आने से रोकने की अपील की।

इस बीच उन्होंने पत्रकार वार्ता में कहा कि वह युवाओं को आरक्षण के साथ नौकरी भी देंगे। इस दौरान ग्रामीण अध्यक्ष मुनींद्र शुक्ला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ग्रामीण अमित पांडेय, ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष रघुनाथ यादव, कानपुर नगर सपा शहर जिलाध्यक्ष फजल महमूद, कॉमेडियन राजीव निगम, आर्य नगर विधायक अमिताभ बाजपेई, पूर्व विधायक सतीश निगम, पूर्व विधायक जयराम सिंह यादव, राष्ट्रीय सचिव अर्पणा जैन, वीरसेन यादव आदि मौजूद रहे।

अखिलेश ने कहा कि भाजपा ने न सिर्फ किसानों, बल्कि युवाओं को भी धोखा दिया है। पेपर लीक कराकर नौजवानों के भविष्य से खिलवाड़ किया गया। एक-दो नहीं, दस से ज्यादा पेपर लीक हो गए। परीक्षा रद्द होने से 60 लाख युवाओं का भविष्य अंधकार में डाल दिया। इन नौजवानों उनके मां-पिता को जोड़ लें तो एक परिवार से तीन सदस्य तो होंगे ही। इस हिसाब से एक करोड़ 80 लाख लोग होते हैं। यही एक करोड़ 80 लाख को अगर 80 लोकसभाओं के हिसाब से गणित लगा लें तो हर लोकसभा में पेपर लीक होने से दो लाख 25 हजार वोट तो कटेंगे। इस वजह से हर लोकसभा में ये वोट कम हो गए तो बीजेपी बचेगी कैसे।

पंडाल में बैठा सोलपुर का रहने वाला शिवम यादव आर्मी लिखी सफेद टीशर्ट लेकर लहराने लगा। वह अग्निवीर भर्ती पर अखिलेश यादव का ध्यान आकर्षित करना चाहता था। इस पर अखिलेश ने मंच से ही उससे पूछा सौ मीटर कितनी देर में दौड़ लेते हो। शिवम बोला 18 सेकेंड में। इस पर अखिलेश बोले 18 नहीं, आठ सेकेंड में पूरी किया करो। उन्होंने कहा कि गठबंधन की सरकार आएगी तो अग्निवीर व्यवस्था हमेशा के लिए समाप्त की जाएगी। अभी तो बीजेपी वालों ने फौज की नौकरी चार साल की की है। अगर दोबारा आ गए तो पुलिस की नौकरी भी तीन साल की हो जाएगी। अखिलेश ने कहा कि संविधान हमें अधिकार और सम्मान देता है लेकिन बीजेपी वाले बाबा साहब के संविधान को बदलना चाहते हैं। हम जान दे देंगे पर संविधान नहीं बदलने देंगे।

जनसभा के बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पत्रकारों से वार्ता की। इस दौरान भी वह भाजपा सरकार पर हमलावर रहे। अखिलेश यादव ने कहा कि जिस तरह भाजपाइयों ने कन्नौज में मंदिर धोया, वैसे ही अब लोकसभा चुनाव में पीडीए भाजपा को धोने जा रहा है। जनता भाजपा के खिलाफ वोट डालकर ऐसा धोएगी कि दोबारा नहीं लौटेगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!