Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

लखनऊ में भाजपा चुनाव संचालन समिति की बड़ी बैठक आज, सीएम योगी भी होंगे शामिल

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 30 नवम्बर 2021, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी तैयारी में लगी भारतीय जनता पार्टी की मंगलवार को बड़ी बैठक है। उत्तर प्रदेश की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश मुख्यालय में होने वाली चुनाव संचालन समिति की बैठक में प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे।

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में कई बैठकों के बाद अब लखनऊ में भाजपा चुनाव संचालन समिति की बैठक है। संचालन समिति की बैठक में अब तक तय कार्यक्रम व अभियानों की समीक्षा की जाएगी। आगे के कार्यक्रम पर विचार-विमर्श के साथ वर्तमान परिस्थितियों के अनुसार रणनीति पर चर्चा की जाएगी। इस बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डॉ. दिनेश शर्मा, भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह तथा महामंत्री संगठन सुनील बंसल भी हैं।

भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर आज चुनाव संचालन समिति की बैठक में भाजपा के दिग्गज आज चुनाव प्रबंधन पर मंथन करेंगे। चुनाव को लेकर अब तक की स्थिति की समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रम व अभियानों की रूपरेखा भी तय की जाएगी। इस बैठक में संगठन के भी वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे। इस बैठक में प्रदेश के पदाधिकारियों के साथ चुनाव को लेकर रणनीति बनेगी। प्रदेश मुख्यालय में होने वाली इस बैठक में शामिल होने के लिए सोमवार शाम को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान और प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह लखनऊ पहुंचे थे।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर प्रदेश में नेताओं का पाला बदल काम काफी तेजी से चल रहा है। भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में भी मंगलवार को कई दलों के नेता भाजपा में शामिल हो सकते हैं। इन सभी को भाजपा की सदस्यता दिलाई जाएगी। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!