Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

भाजपा का राहुल गांधी के बयान पर पलटवार : कहा, ‘राजीव गाँधी तो ‘मॉब लिंचिंग’ के जनक थे’

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 दिसम्बर 2021, मंगलवार, नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मोदी सरकार पर लगातार हमलावर हैं। राहुल गांधी ने मंगलवार को एक ट्वीट कर सरकार पर बड़ा हमला बोला है। राहुल गांधी ने कहा कि साल 2014 से पहले ‘लिंचिंग’ शब्द सुनने में भी नहीं आता था। अपने इस ट्वीट में उन्होंने लिंचिंग को लेकर मोदी सरकार को आड़े हाथ लिया है। अपने ट्वीट में उन्होंने #ThankYouModiJi भी लिखा है।

विदित रहे कि राहुल ने राहुल गांधी ने पंजाब में लिंचिंग की कथित घटनाओं को लेकर सरकार पर निशाना साधा है।

भाजपा ने राहुल गांधी पर पलटवार किया है। भाजपा आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को मॉब लिंचिंग का जनक कहा है। अमित मालवीय ने राजीव गांधी का पुराना वीडियो भी शेयर किया है।

दरअसल, बीते रविवार को पंजाब के कपूरथला के निजामपुर गांव में गुरुद्वारा में एक शख्स ने सिख धर्म के ध्वज से बेअदबी की थी। गुस्साई भीड़ ने पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद स्वर्ण मंदिर में भी बेअदबी हुई थी। स्वर्ण मंदिर में गुरु ग्रंथ साहिब के साथ बेअदबी की कोशिश की थी। भीड़ ने इस शख्स की भी पीट-पीटकर जान ले ली थी।

राहुल गांधी संसद सत्र में भी कई मुद्दों को लेकर सरकार पर हमलावर हैं। राहुल गांधी महंगाई, लखीमपुर, एमएसपी, लद्दाख, पेगासस और निलंबित सांसदों के मुद्दे पर सरकार पर निशाना साध रहे हैं। राहुल ने कहा कि सरकार हमारी आवाज को नहीं रोक सकती।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!