Breaking News :
>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

कांग्रेस द्वारा कृषि बिल का विरोध किये जाने पर भाजपा ने किया, कहा : कांग्रेस के बड़े-बड़े नेता करते हैं बिचौलियों का काम

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 नवम्बर 2020, बुधवार, देहरादून। भाजपा ने कांग्रेस द्वारा डोईवाला में कृषि बिल के विरोध में निकाली गई ट्रैक्टर रैली और गैरसैंण महायोजना का विरोध करने पर पलटवार किया है। भाजपा ने इसे कांग्रेस की विकास विरोधी मानसिकता करार दिया। मंगलवार को एक बयान जारी कर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ0 देवेंद्र भसीन ने कहा कि कांग्रेस नहीं चाहती कि किसान बिचौलियों के शोषण व चंगुल से मुक्त हों। कारण यह कि कांग्रेस के बड़े-बड़े नेता बिचौलियों का काम करते हैं और किसानों का शोषण करने से पीछे नहीं हटते। केंद्र सरकार बिचौलियों पर रोक लगाने को जब अधिनियम लेकर आ रही है, तो कांग्रेस उसका विरोध कर रही है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस यदि विकास की पक्षधर होती तो वह मुख्यमंत्री द्वारा गैरसैंण के विकास की महायोजना का स्वागत करती। कांग्रेस ने इसे चुनावी घोषणा बता कर अपनी पोल खुद ही खोल दी है। यह कांग्रेस का चरित्र है कि वह चुनाव के समय बड़ी-बड़ी बातें करती है और व्यवहार में उन्हेंं लागू नहीं करती। भाजपा जो कहती है, वह करती है।

विकासनगर में मां यमुना रक्षक संघ पदाधिकारियों ने समस्याओं को लेकर तहसील में प्रदर्शन किया। संघ ने एसडीएम के माध्यम से मुख्य सचिव को ज्ञापन प्रेषित किया और संगठन की और लंबित मांगों पर कार्यवाही करने की मांग की गई। मंगलवार को तहसील मुख्यालय पहुंचे संघ पदाधिकारियों ने मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। उन्होंने उप जिलाधिकारी विकासनगर के माध्यम से प्रदेश के मुख्य सचिव को प्रेषित ज्ञापन में शिमला बाईपास के धर्मावाला चौक बैरियर पर की जा रही अवैध वसूली को रोके जाने की मांग की। इसके अलावा जमनीपुर ग्राम पंचायत के सचिव पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए उन्होंने पंचायत सचिव को बर्खास्त किए जाने की मांग भी की है।

कहा कि इन तमाम प्रकरण की शिकायत पिछले कई माह से संघ के माध्यम से की जाती रही है, लेकिन अभी तक उनकी किसी भी शिकायत का संज्ञान शासन-प्रशासन ने नहीं लिया। मुख्य सचिव को प्रेषित ज्ञापन में उन्होंने यह चेतावनी भी दी कि यदि शीघ्र ही उनकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं की गई तो वह तहसील मुख्यालय में बेमियादी धरना-प्रदर्शन शुरू करेंगे। प्रदर्शनकारियों में पंजाब सिंह मजीठिया, संदीप दुबे, तरुण, हुकम सिंह, रोहित चौधरी, शुभम, महंत दिगंबर राजगिरी, दिलशाद चौधरी, मनोज चौहान, मुनील, दारा सिंह, जाबिर, विजेंद्र, साबिर, शाहरुख, मुकेश आदि शामिल रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!