Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

BJP ने उत्तराखंड में पार्टी नेतृत्व में बदलाव कर एक तीर से साधे कई निशाने

आकाश ज्ञान वाटिका, 31 जुलाई 2022, रविवार, देहरादून। भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने उत्तराखंड में पार्टी नेतृत्व में बदलाव कर एक तीर से कई निशाने साधे हैं। गढ़वाल मंडल से युवा एवं तेज तर्रार ब्राह्मण चेहरे महेंद्र भट्ट को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर पार्टी ने क्षेत्रीय व जातीय संतुलन साधने के साथ ही ‘युवा उत्तराखंड, युवा मुख्यमंत्री’ के नारे साथ अब युवा अध्यक्ष को जोड़ने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। यही नहीं, पार्टी को अब एक के बाद एक चुनावों की परीक्षा से गुजरना है। ऐसे में पार्टी ने अक्टूबर से प्रस्तावित सांगठनिक चुनाव की प्रक्रिया में जाने की बजाए नए अध्यक्ष की नियुक्ति करना बेहतर समझा है, ताकि चुनावी तैयारियों पर असर न पड़े। यही नहीं, भट्ट की छवि कट्टर हिंदूवादी की है। ऐसे में माना जा रहा कि आने वाले दिनों में राज्य में भाजपा नए कलेवर में निखरी नजर आएगी।

राजनीतिक दृष्टिकोण से देखें तो उत्तराखंड गठन के बाद से दोनों दलों में सरकार व संगठन के मुखिया को लेकर क्षेत्रीय, जातीय गणित को भी केंद्र में रखा जाता आ रहा है। यदि मुख्यमंत्री गढ़वाल से होंगे तो प्रदेश अध्यक्ष कुमाऊं से होगा। एक चेहरा ब्राह्मण होगा तो दूसरा राजपूत। वर्ष 2017 में जब गढ़वाल से त्रिवेंद्र सिंह रावत मुख्यमंत्री बने तो कुमाऊं से अजय भट़्ट प्रदेश अध्यक्ष थे। बाद में कुमाऊं से बंशीधर भगत को अध्यक्ष बनाया गया। पिछले वर्ष मार्च में सरकार में हुए नेतृत्व परिवर्तन के बाद तीरथ सिंह रावत को मुख्यमंत्री बनाया गया तो ब्राहमण चेहरे के रूप में मदन कौशिक को प्रदेश अध्यक्ष की बागडोर सौंपी गई। जुलाई में दोबारा हुए नेतृत्व परिवर्तन में कुमाऊं से पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री बने। चूंकि प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ब्राह्मण समाज से आते हैं तो नेतृत्व परिवर्तन में पार्टी अब गढ़वाल से ही 51 वर्षीय ब्राह्मण चेहरे महेंद्र भट्ट को लेकर आई है।

इस वर्ष विधानसभा चुनाव के बाद से प्रदेश संगठन में नेतृत्व परिवर्तन के कयास लगाए जाने लगे थे। कारण ये कि चुनाव में हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर जिलों में भाजपा को अपेक्षानुरूप सफलता नहीं मिल पाई थी। इसे लेकर पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने तब सख्त नाराजगी जताई थी। यही नहीं, तब इन दोनों जिलों में पार्टी में भितरखाने हुई खींचतान को चुनाव परिणाम से जोड़कर देखा गया। हरिद्वार जिले में तो विधानसभा चुनाव में भितरघात के आरोप तक लगे थे। हालांकि, प्रदेश भाजपा में नेतृत्व परिवर्तन अब जाकर किया गया है। इसके साथ ही पार्टी ने स्थानीय सांसद से तालमेल को भी महत्व दिया है।

यही नहीं, पार्टी अब अगले माह हरिद्वार में प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के साथ ही राज्य में अगले साल होने वाले निकाय चुनाव और वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी है। इस बीच अक्टूबर से पार्टी के सांगठनिक चुनाव की प्रक्रिया शुरू होनी थी, जो सात-आठ माह तक चलती है। ऐसे में चुनाव की तैयारियां बाधित न हो, इसे देखते हुए पार्टी ने कौशिक के प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकाल पूर्ण होने से दो माह पहले ही उनसे त्यागपत्र लेकर नए अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!