Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

भाजपा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दे सकती है बड़ी जिम्मेदारी

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 अप्रैल 2022, सोमवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 में भारतीय जनता पार्टी का इतिहास बदलने में बड़ी भूमिका निभाने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भाजपा का शीर्ष नेतृत्व बड़ा ईनाम दे सकता है। योगी आदित्यनाथ को लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री के पद पर आसीन करने वाली भारतीय जनता पार्टी अब उनको संसदीय बोर्ड में शामिल कर सकती है, जिसमें भाजपा के शीर्ष 11 नेता होते हैं। संसदीय बोर्ड ही पार्टी के अहम फैसले पर मुहर भी लगाती है

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी कर्मस्थली गोरखपुर में तीन दिन का प्रवास समाप्त करने के बाद लखनऊ आ रहे हैं। माना जा रहा है कि जल्दी ही उनका नई दिल्ली का दौरा भी होगा। भारतीय जनता पार्टी का शीर्ष नेतृत्व अब योगी आदित्यनाथ की अहम भूमिका को लेकर जल्दी ही बड़ा फैसला भी कर सकता है। सीएम योगी आदित्यनाथ के नई दिल्ली जाने के बाद भाजपा उनको संसदीय बोर्ड का सदस्य बनाने की घोषणा भी कर सकती है। भारतीय जनता पार्टी संसदीय बोर्ड में कुल 11 सदस्य होते हैं, अभी जिसमें से चार पद खाली हैं। इनमें से एक नाम उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का भी हो सकता है।

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चेहरे पर लड़ा था। भाजपा को बड़ी जीत मिलने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर भाजपा हाई-कमान बड़ा फैसला ले सकता है। माना जा रहा है कि भाजपा हाईकमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जल्दी ही भाजपा संसदीय सदस्य बना सकती है।

भाजपा संसदीय दल के 11 सदस्यों में से सुषमा स्वराज और अरुण जेटली के निधन बाद उनके दो पद खाली हो गए थे। इसके बाद थावरचंद्र गहलोत के राज्यपाल बनने और वेंकैया नायडू के उपराष्ट्रपति बनने के बाद से दो और पद रिक्त हैं। भाजपा का शीर्ष नेतृत्व पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव से खाली होने के बाद अब संसदीय बोर्ड पर फोकस कर रहा है। जल्दी ही इसके चारों पद भरे जाएंगे। जिसमें से एक पद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मिल सकता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम के साथ ही तीन अन्य पद पर भाजपा के कुछ दूसरे वरिष्ठ नेताओं को आसीन किया जाएगा।  

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!