Breaking News :
>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल
ताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

भाजपा ने ममता बनर्जी और उद्धव ठाकरे की सरकार को कहा निकृष्ट तानाशाह सरकार

आकाश ज्ञान वाटिका, 12 नवम्बर 2020, गुरुवार। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को उद्धव ठाकरे, नवीन पटनायक, ममता बनर्जी और पिन्नाराई विजयन का नाम लिए बगैर उनकी कार्यशैली को निकृष्ट तानाशाह जैसा करार दिया है। केंद्र में सत्तारूढ़ पार्टी ने यह हमला पत्रकार अर्णब गोस्वामी को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद किया है। सर्वोच्च अदालत ने अर्णब को बेल देने के साथ ही कानून की धज्जियां उड़ाने पर महाराष्ट्र सरकार को फटकार लगाई है।

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जय पांडा ने बुधवार को ट्वीट करके कहा कि आत्महत्या के एक बंद हो चुके मामले में अर्णब को जेल में डालने को लेकर निकृष्ट तानाशाहों के लिए यह चेतावनी है।

उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत से अर्णब के वह संवैधानिक अधिकार बहाल हुए हैं जिनपर उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार जुल्म कर रही है। भाजपा नेता ने महाराष्ट्र का साथ देने पर पश्चिम बंगाल, ओडिशा और केरल की खिंचाई करते हुए कहा कि यह वह राज्य हैं जहां भाजपा के कार्यकर्ता राजनीतिक हितों को साधने के लिए मारे जा रहे हैं।

भाजपा नेता और पूर्व मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी को आत्महत्या मामले में अंतरिम जमानत देने के सुप्रीम कोर्ट फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि महाराष्ट्र में महाविकास अगाड़ी सरकार को अपना स्थान दिखाया गया है।

उधर, रिहाई के बाद अर्नब गोस्वामी ने कहा था कि यह एक सरकार द्वारा किया गया गैरकानूनी गिरफ्तारी थी जो यह नहीं समझता है कि यह स्वतंत्र मीडिया को वापस नहीं ला सकता है। अगर उद्धव ठाकरे को मेरी पत्रकारिता से कोई समस्या है, तो उन्हें मुझे साक्षात्कार देना चाहिए। मैं उनसे चुनौती देता हूं कि वे उन मुद्दों पर बहस करें, जिनसे मैं असहमत हूं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!