Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
ताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

बिहार : प्रशांत किशोर ने सुशील मोदी पर बोला हमला

आकाश ज्ञान वाटिका। ३१ दिसंबर, मंगलवार। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मी अभी से ही तेज हो गई है। खासकर, एनडीए खेमे में ही जदयू-भाजपा नेताओं के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर आपसी बयानबाजी अब तेज होती जा रही है। जदयू नेता प्रशांत किशोर ने अपनी पार्टी को बिहार की बड़ी पार्टी बताते हुए सीट बंटवारे का जो फॉर्मूला बताया, उसने बिहार में भाजपा की टेंशन बढ़ा दी है। भाजपा नेताओं ने प्रशांत किशोर के बयान पर अपनी कड़ी आपत्ति जतायी तो वहीं उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने ट्वीट कर बिना नाम लिए प्रशांत किशोर के बारे में बड़ी बात कह दी।

सुशील मोदी ने किया ट्वीट-बिना नाम लिए PK पर कसा तंज

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा कि 2020 का विधानसभा चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाना तय है। सीटों के तालमेल का निर्णय दोनों दलों का शीर्ष नेतृत्व समय पर करेगा। कोई समस्या नहीं है। लेकिन जो लोग किसी विचारधारा के तहत नहीं, बल्कि चुनावी डाटा जुटाने और नारे गढऩे वाली कंपनी चलाते हुए राजनीति में आ गए, वे गठबंधन धर्म के विरुद्ध बयानबाजी कर विरोधी गठबंधन को फायदा पहुंचाने में लगे हैं। एक लाभकारी धंधे में लगा व्यक्ति पहले अपनी सेवाओं के लिए बाजार तैयार करने में लगता है, देशहित की चिंता बाद में करता है।

प्रशांत किशोर का करारा जवाब-परिस्थितियों के उपमुख्यमंत्री

उनके इस ट्वीट का प्रशांत किशोर ने करारा जवाब दिया और ट्वीट का जवाब ट्वीट से देते हुए लिखा कि बिहार में नीतीश कुमार का नेतृत्व और जदयू की सबसे बड़े दल की भूमिका बिहार की जनता ने तय किया है, किसी दूसरी पार्टी के नेता या शीर्ष नेतृत्व ने नहीं। 2015 में हार के बाद भी परिस्थितिवश उपमुख्यमंत्री बनने वाले सुशील  मोदी से राजनीतिक मर्यादा और विचारधारा पर व्याख्यान सुनना सुखद अनुभव है।

सिर्फ नीतीश की बातों की ही अहमियत : गिरिराज

केंद्रीय मंत्री और बिहार भाजपा के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने कहा है कि जदयू में नीतीश कुमार क्या कहते हैं सिर्फ उसी बात की अहमियत है।

सोमवार को पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से गिरिराज सिंह ने कहा कि जैसे भाजपा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और बिहार में सुशील मोदी की बातों की अहमियत है वैसे ही जदयू में एकमात्र नीतीश कुमार के बयान का महत्व है। बाकी नेता क्या बोलते हैं, उससे कोई फर्क नहीं पड़ता।

जदयू में भी पड़ी दरार, प्रशांत किशोर-आरसीपी सिंह में ठनी

सीटों के बंटवारे को लेकर जदयू के भीतर भी दो नेताओ में ठन गई है। पहली बार नागरिकता कानून पर आमने-सामने आए प्रशांत किशोर औऱ आरसीपी सिंह में तनाव देखने को मिला था और  जदयू महासचिव आरसीपी सिंह ने पार्टी के उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर को अनुकंपा पर आया नेता करार दिया था। अब फिर से सीट बंटवारे के बयान को लेकर दोनों नेता आमने-सामने हैं।

मीडिया के सामने नहीं होता सीटों का बंटवारा : आरसीपी

जदयू के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सदस्य आरसीपी सिंह ने कहा कि बिहार का आगामी विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) लड़ेगा। इसमें कोई संशय नहीं है। उन्होंने सीटों के बंटवारे को लेकर किए गए सवाल के जवाब में कहा, ‘सीटों का बंटवारा मीडिया के सामने नहीं होता है। लोकसभा चुनाव की तरह ही समय आने पर सब हो जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!