Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
फिल्म-जगतमनोरंजन

प्रभास की फिल्म कल्कि 2898 एडी को लेकर आया बड़ा अपडेट, मेकर्स ने नए पोस्टर के साथ रिलीज तारीख का किया एलान

इस साल कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। बात अगर पैन इंडिया फिल्मों की बात करें तो प्रभास की फिल्म कल्कि 2898 एडी  को लेकर खूब शोर मचा हुआ है।इसके जरिए पहली बार प्रभास और दीपिका पादुकोण की जोड़ी सामने आएगी, वहीं अमिताभ बच्चन भी इसमें अहम भूमिका निभा रहे हैं।दर्शक इंतजार में हैं कि फिल्म कब पर्दे पर आएगी। उनकी इसी उत्साह को देखते हुए अब इसकी नई रिलीज तारीख का ऐलान कर दिया गया है।

नाग अश्विन के निर्देशन में बनी फिल्म कल्कि 2898 एडी  प्रभास के करियर के लिए बहुत अहम मानी जा रही है। पिछले दिनों फिल्म से अमिताभ के किरदार का खुलासा हुआ था।अब फिल्म की रिलीज तारीख का ऐलान आखिरकार हो गया है, जिसे लेकर पिछले काफी समय से कयास लगाए जा रहे थे। इसकी पिछली रिलीज तारीख 9 मई तय की गई थी।नई घोषणा के मुताबिक, फिल्म इस साल 27 जून को सिनेमाघरों का रुख करेगी।

यह साइंस फिक्शन फिल्म वीएफएक्स से भरपूर होगी, जिसमें शानदार एक्शन देखने को मिलेगा। फिल्म 600 करोड़ रुपये के भारी बजट से बनी है। इसे अब तक की सबसे महंगी भारतीय फिल्म बताया जा रहा है। फिल्म में दिशा पाटनी भी अहम भूमिका में हैं, वहीं दिग्गज अभिनेता कमल हासन इसमें मेहमान भूमिका में नजर आएंगे। बीते महीने मार्च में फिल्म से प्रभास का नया पोस्टर और उनके किरदार का खुलासा हुआ था। वह फिल्म में भैरवा की भूमिका निभाएंगे।

निर्देशक नाग अश्विन के मुताबिक, फिल्म में उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई  का इस्तेमाल नहीं किया। अगर ऐसा होता तो चीजें काफी आसान होतीं और वह एआई के आधार पर वीएफएक्स बनवा लेते। उन्हें इतना ताम-झाम नहीं करना पड़ता।वह कहते हैं, हमने वीएफएक्स में महीनो लिए। अब आप समझ लीजिए कि फिल्म में कुछ तो नया जरूर होगा, क्योंकि अगर चीजें आसानी से हो रही हैं तो इसका मतलब ये कि हमसे कुछ न कुछ तो छूट गया है।

फिल्म की कहानी महाभारत से शुरू होगी। इसमें 6,000 सालों का वक्त दिखाया जाएगा। कल्कि 2898 एडी  का पहला टीजर पिछले साल रिलीज किया गया था। इसमें दिखाया था कि कैसे दुनियाभर में चारों तरफ अंधेरे का राज कायम हो गया है। लोगों को कैद कर लिया गया है। बच्चे और बूढ़ों को भूखा रखा जा रहा है। लोगों के पास पीने को पानी तक नहीं है। ऐसे हालातों के बीच प्रभास जल्द ही मसीहा बन सबकी मदद करते दिखेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!