Breaking News :
>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज
देश

उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, जानिए 13 विधानसभा सीटों का फाइनल रिजल्ट

नई दिल्ली। देश के 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए, जिसमें भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है. लोकसभा चुनाव में अयोध्या की सीट हारने के बाद अब बीजेपी को बद्रीनाथ विधानसभा सीट से भी हाथ धोना पड़ा है. उत्तराखंड के बद्रीनाथ सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार लखपत सिंह बुटोला की जीत हुई, जिन्होंने 28,161 वोट हासिल किए. जबकि भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र सिंह भंडारी 5,224 वोटों के नुकसान के साथ 22,937 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे. निर्दलीय उम्मीदवार नवल किशोर खली को 1,813 वोट मिले. बीजेपी की हार पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, ‘भाजपा नेताओं का दावा है कि मंगलौर मुस्लिम बहुल है, फिर भी बद्रीनाथ में कांग्रेस जीती. भाजपा की विभाजनकारी राजनीति का उल्टा असर हुआ है, क्योंकि जनता ने उन्हें करारा जवाब दिया है. चुनाव के दिन मंगलौर में मुस्लिम मतदाताओं को मतदान करने से भी रोका गया था।

बद्रीनाथ के बाद मंगलौर में भी भाजपा खाली हाथ
उत्तराखंड के एक अन्य सीट मंगलौर पर भी बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा. ये सीट बसपा विधायक सरबत करीम अंसारी के निधन के बाद खाली हुई थी. मंगलौर में अब कांग्रेस प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन ने बाजी मारी है, जिन्होंने बीजेपी के करतार सिंह भड़ाना को 400 से अधिक वोटों के अंतर से हराया. इस सीट पर काजी निजामुद्दीन पहले भी कांग्रेस के टिकट पर तीन बार विधायक रह चुके हैं।

पश्चिम बंगाल की चारों सीटों पर TMC का क्लीन स्वीप
पश्चिम बंगाल में आज हुए उपचुनाव में सभी चार सीटों- राणाघाट, बागदा, मानिकतला और रायगंज पर टीएमसी के उम्मीदवारों ने बाजी मारी है. राणाघाट से तृणमूल कांग्रेस (TMC) के मुकुट मणि अधिकारी ने उपचुनाव जीता उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी मुकुट मणि को 39 हजार से ज्यादा वोटों के मार्जिन से हराया है. बागदा विधानसभा सीट पर टीएमसी प्रत्याशी मधुपर्णा ठाकुर ने जीत हासिल की, उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार बिनय कुमार बिस्वास को 33 हजार से ज्यादा के अंतर से हराया. मानिकतला सीट पर भी टीएमसी उम्मीदवार सुप्ति पांडे जीते, जिन्होंने बीजेपी के कल्याण चौबे को हराया. रायगंज की सीट पर टीएमसी प्रत्याशी कृष्णा कल्याणी ने जीत दर्ज की, उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी कृष्णा कल्याणी को हराया।

हिमाचल प्रदेश BJP को 1 और कांग्रेस को मिली 2 सीटें
हिमाचल प्रदेश की देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं. हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी एवं कांग्रेस उम्मीदवार कमलेश ठाकुर ने देहरा विधानसभा सीट पर भाजपा के होशियार सिंह को 9,399 मतों से हराया. नालागढ़ में कांग्रेस के हरदीप सिंह बावा ने भाजपा के केएल ठाकुर को 25618 मतों से हराया. जबकि भाजपा को हमीरपुर सीट पर जीत मिली है. यहां से बीजेपी प्रत्याशी आशीष शर्मा को 27,041 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के पुष्पिंदर वर्मा को 25,470 वोट मिले।

बिहार-पंजाब में भी NDA का नहीं खुला खाता
बिहार की रूपौली सीट पर NDA और INDIA गठबंधन को बड़ा झटका लगा है. यहां से निर्दलीय उम्मीदवार शंकर सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जद (यू) के कलाधर प्रसाद मंडल को 8246 मतों के अंतर से हराया. वहीं, पंजाब में सत्तारूढ़ AAP के मोहिंदर भगत ने जालंधर पश्चिम सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं भाजपा उम्मीदवार शीतल अंगुरल को 37,325 मतों के अंतर से हराया।

मध्य प्रदेश और तमिलनाडु के नतीजे जारी
मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा सीट पर भाजपा के कमलेश प्रताप शाह ने कांग्रेस के धीरन शाह इनवती से 3027 मतों के अंतर से हराया. जबकि तमिलनाडु में द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के अन्नियूर शिवा ने विक्रवांडी विधानसभा सीट पर पट्टाली मक्कल काची (पीएमके) के अंबुमणि सी को 67757 वोटों से पराजित किया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!