Breaking News :
>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां
उत्तराखण्डदेहरादूनस्वास्थ

उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर

वर्षवार मेरिट के आधार पर होगी लैब टेक्नीशियनों व फार्मासिस्टों की भर्ती

धामी सरकार ने रखा 2024 में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा में 10,000 नौकरियाँ देने का लक्ष्य

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 जनवरी 2024, शनिवार, देहरादून। उत्तराखंड के स्वास्थ्य विभाग (Health Department Job) में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर निकलकर आई है। स्वास्थ्य विभाग में दस हजार पदों पर वैकेंसी निकाली है। इसमें फार्मासिस्ट टेक्नीशियन पदों पर वर्ष वार मेरिट पर भर्ती की जाएगी। इसके अलावा फार्मासिस्ट संवर्ग मैं पदों की संख्या बढ़ाई जाएगी। प्रदेश सरकार ने 2024 में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा में 10,000 नौकरियाँ देने का लक्ष्य रखा है।

देहरादून में आज राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित क्वालिटी एश्योरेंस कार्यक्रम के तहत कायाकल्प अवार्ड-2022-23 के लिए चयनित 144 राजकीय चिकित्सा इकाइयों को स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत एवम सुरेश भट्ट, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ग्रामीण स्वास्थ्य एवम् अनुश्रवण परिषद उत्तराखण्ड द्वारा पुरुस्कृत किया गया। स्वास्थ्य मंत्री द्वारा फार्मासिस्ट व लैब तकनीशियनो की भर्ती वर्षवार मेरिट के आधार पर करने की घोषणा की गई। गौरतलब है कि प्रस्तावित आई०पी०एच०एस० मानकानुसार प्रदेश मे लैब तकनीशियन के 977 खाली पद भरे जाने हैं, लैब टेक्नॉलजिस्ट संघ के अध्यक्ष व महासचिव तथा कार्यकारिणी के तमाम लोग कार्यक्रम मे उपस्थित रहे व मंत्री का पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया। इस मुलाक़ात में आशीष खाली, मयंक राणा, अभिषेक सोलंकी, धनबीर बगियाल, परमात्मा पैनियूली, दीपक जगवान, राजमोहन, रणवीर रावत, लोकेश, कमलेश चौहान, संदेश शर्मा, रजत नौटियाल, राजेश रावत, संजीव यादव आदी लोग सम्मिलित रहे। गुरुवार को आयोजित कायाकल्प सम्मान समारोह के दौरान स्वास्थ्य मंत्री धन सिहं रावत ने इस बात की घोषणा की।

आयोजित कायाकल्प सम्मान समारोह में स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि 2024 में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा में 10000 नौकरियां प्रदेश के युवाओं को देंगे। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राजकीय मेडिकल कॉलेज हरिद्वार पिथौरागढ़ में 2000 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके अलावा डाक्टर, एएनएम नर्सों फार्मासिस्ट फार्मासिस्ट टेक्नीशियन वार्ड बॉय के 10000 पदों की भर्ती की जाएगी। वहीं, नर्सिंग अधिकारियों की तर्ज पर वन टाइम फार्मासिस्ट टेक्नीशियन पदों पर भी वर्ष बार मेरिट के आधार पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए जल्द कैबिनेट में प्रस्ताव लाया जाएगा।

‘डॉक्टरों की सेवानिवृत्ति की अवधि बढ़ाने पर विचार’

स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश में विशेष डॉक्टरों की कमी को देखते हुए सेवानिवृत्ति आयु सीमा 60 वर्ष से बढ़ा कर 65 वर्ष की जाएगी। हालांकि की ये व्यवस्था विशेषज्ञ डॉक्टर के लिए स्वैच्छिक व वैकल्पिक होगा। इसके लिए एक कमेटी बनाई जाएगी, जो अनुभवी विशेषज्ञ डॉक्टर का सेवा वर्ष बढ़ाने की सिफारिश करेगी। उन्होंने आगे कहा कि उत्तराखंड में युवाओं के लिए ज्यादा से ज्यादा रोजगार के लिए प्रदेश सरकार काम कर रही है। इन 10,000 नौकरियों से प्रदेश भर के 10000 युवाओं को लाभ मिलेगा। वहीं, इसके अलावा और भी कई क्षेत्रों में नौकरियों के नए मौके प्रदेश सरकार युवाओं को देने जा रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!