Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

उत्तराखंड में बढ़ी कोरोना की रफ्तार, एक संक्रमित की भी हुई मौत

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 अगस्‍त 2022, सोमवार, देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना की रफ्तार नहीं थम रही है। गुरुवार को भी प्रदेश में कोरोना के 310 नए मामले मिले। जबकि 334 मरीज स्वस्थ हुए हैं। श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित एक मरीज की मौत भी हुई है।

कोरोना संक्रमण दर 11.17 प्रतिशत रही है। प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 1748 हो गई है। देहरादून में सबसे अधिक 974, नैनीताल में 249 और हरिद्वार में 174 सक्रिय मामले हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, निजी व सरकारी लैब से 2776 सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। जिनमें 2466 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। देहरादून में सबसे अधिक 130 लोग संक्रमित मिले हैं।

इसके अलावा रुद्रप्रयाग में 45, हरिद्वार में 25, चंपावत व अल्मोड़ा में 14-14, पौड़ी में 12, टिहरी में नौ, बागेश्वर में आठ, पिथौरागढ़ में पांच, चमोली में चार, उत्तरकाशी व ऊधमसिंह नगर एक-एक व्यक्ति कोराना संक्रमित मिला है।

इधर, विभिन्न जिलों से 2998 सैंपल कोरोना जांच को भेजे गए हैं। बता दें, इस साल प्रदेश में कोरोना के 99092 मामले आए हैं। इनमें से 93528 (94.39 प्रतिशत) लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। कोरोना से इस साल 298 मरीजों की मौत भी हुई है।

प्रभारी सचिव स्वास्थ्य डा आर राजेश कुमार ने हरिद्वार जेल में कैदियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के मामले का संज्ञान लिया है। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी हरिद्वार को हरिद्वार जेल में चल रही कोरोना जांच में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

इसके साथ ही उन्होंने कोराना संक्रमित कैदियों की दैनिक स्वास्थ्य निगरानी एवं संक्रमितों को आइसोलेशन में रखा जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जेल में कोरोना का प्रसार न हो, इसके लिए कोरोना दिशा निर्देशों का अनुपालन कराना भी सुनिश्चित किया जाए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!