Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
ताज़ा खबरेंदेश

पूर्व कांग्रेस सांसद अभिजीत मुखर्जी आज TMC में हो सकते हैं शामिल

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 जुलाई 2021, सोमवार, कोलकाता। बंगाल विधानसभा चुनाव में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद अब कांग्रेस को आज बड़ा झटका लग सकता है। पूर्व राष्ट्रपति दिवंगत प्रणब मुखर्जी के पुत्र व पूर्व कांग्रेस सांसद अभिजीत मुखर्जी आज तृणमूल कांग्रेस (TMC) में शामिल हो सकते हैं।

पार्टी सूत्रों की मानें तो आज शाम चार बजे अभिजीत मुखर्जी कोलकाता स्थित तृणमूल भवन में पार्टी में शामिल होंगे। तृणमूल की ओर से 4:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस भी बुलाया गया है। इस अवसर पर लोकसभा में तृणमूल संसदीय दल के नेता सुदीप बंदोपाध्याय और वरिष्ठ मंत्री पार्थ चटर्जी उपस्थित रहेंगे।

माना जा रहा है कि इन्हीं दोनों नेताओं की उपस्थिति में अभिजीत तृणमूल का दामन थामेंगे। बता दें कि पिछले महीने अभिजीत मुखर्जी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सांसद भतीजे और टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी से कोलकाता में मिले थे। उसके बाद से अटकलें और भी तेज हो गई कि वह जल्द टीएमसी में शामिल होंगे।

इन अटकलों पर अभिजीत ने विराम लगाते हुए स्पष्ट तौर पर कहा था कि वो कांग्रेस में ही रहेंगे और उनका टीएमसी या किसी दूसरी पार्टी में शामिल होनी की खबरें गलत हैं।

हालांकि टीएमसी पार्टी के सूत्रों का कहना है कि पिछले हफ्ते अभिजीत मुखर्जी टीएमसी के कुछ और नेताओं से भी मिले थे।

ऐसी अटकलें हैं कि टीएमसी अभिजीत मुखर्जी को जंगीपुर विधानसभा सीट की पेशकश करेगी।

इस सीट पर उपचुनाव होना है। इससे पहले नौ जून को अभिजीत ने टीएमसी के जिलाध्यक्ष और जंगीपुर के सांसद समेत कई नेताओं से जंगीपुर स्थित अपने आवास पर मिले थे।

इस बैठक में टीएमसी सांसद खलीलुर रहमान, जिलाध्यक्ष अबू ताहिर, विधायक इमानी विश्वास, दो मंत्री अखरुज्जमां और सबीना यास्मीन समेत कई लोग शामिल थे।

हालांकि अभिजीत मुखर्जी ने इसे खारिज कर दिया था और कहा था कि ये लोग मेरे पिताजी के अच्छे मित्र हैं और उनके आवास पर चाय के लिए आए थे।

बता दें कि अभिजीत मुखर्जी जंगीपुर से सांसद रह चुके हैं और ममता बनर्जी के साथ उनके काफी अच्छे संबंध बताए जाते हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में अभिजीत को जंगीपुर सीट से हार का सामना करना पड़ा था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!