Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंविदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा – पूरी तरह से टीकाकरण वाले लोगों को मास्क पहनना जरूरी नहीं

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 मई 2021, शुक्रवार, वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पूरी तरह से टीकाकरण करवा चुके लोगों के लिए मास्क लगाने की आवश्यकता को हटाने के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के नवीनतम दिशा-निर्देशों की प्रशंसा की है। वहीं, टीकाकरण न करवाने वालों को चेतावनी दी कि जब तक वो अपना टीकाकरण पूरा नहीं करवा लेते हैं तब तक खुद को सुरक्षित रखें और मास्क पहनें।

व्हाइट हाउस में बोलते हुए, बाइडेन ने कहा, सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन, सीडीसी ने घोषणा की है कि वे अब यह अनुशंसा नहीं कर रहे हैं कि पूरी तरह से टीकाकरण वाले लोगों को मास्क पहनने की आवश्यकता है। चाहें आप घर पर हों या बाहर। मुझे लगता है कि यह एक बड़ा मील का पत्थर है। यह एक अच्छा दिन है। इतने सारे अमेरिकियों को इतनी जल्दी टीका लगाने में हमें जो असाधारण सफलता मिली है, उससे यह संभव हुआ है।’

बाइडेन ने कहा कि इन 114 दिनों में हमारे टीकाकरण कार्यक्रम ने दुनिया का नेतृत्व किया है और यह बहुत सारे लोगों की अविश्वसनीय मेहनत के कारण हुआ है। वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं, दवा कंपनियों, नेशनल गार्ड, यूएस मिलिट्री, फेमा, डॉक्टरों, नर्सों, फार्मासिस्टों की मेहनत इसमें है।

इसके साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति ने उन लोगों से फिलहाल मास्क पहनने की अपील की है जिनका वैक्सीनेशन नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों का टीकाकरण नहीं हुआ है, उन्हें अभी भी मास्क पहनने की जरूरत है। उन्होंने आग्रह किया कि अपनी सुरक्षा तब तक रखें जब तक आपका वैक्सीनेशन नहीं हो जाता है। उन्होंने कहा कि आज हमारे लिए यह दिन बहुत खास है और यह उपलब्धि शानदार है और हम इसमें पीछे होना नहीं चाहते हैं इसलिए अपना पूरा ख्याल रखें। देश के लिए सबसे सुरक्षित चीज हर किसी को टीका लगवाना है।

विदित रहे कि सीडीसी ने घोषणा की थी कि जिन लोगों को COVID-19 के खिलाफ पूरी तरह से टीका लगाया गया है, उन्हें अब घर के अंदर और बाहर मास्क की जरूरत नहीं है। अपनी वेबसाइट पर एक दिशानिर्देश में, सीडीसी ने कहा कि जिनका पूर्ण टीकाकरण हो चुका है, वो किसी भी अन्य प्रतिबंध के बिना अपनी गतिविधियों को फिर से शुरू कर सकते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!