Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी सविन बंसल की अभिनव पहल – भीमताल में 25 महिलाओं/ बालिकाओं को 21 दिन का ऐपण आर्ट का प्रशिक्षण दिया जा रहा है

आकाश ज्ञान वाटिका। भीमताल/नैनीताल 20 नवम्बर 2019 (सू.वि.)। जिलाधिकारी सविन बंसल की अभिनव पहल पर जिला योजना के माध्यम से उद्योग विभाग द्वारा निर्मल सोशल रिसर्च एवं डेवलपमेंट सोसाईटी के सहयोग से भीमताल में 25 महिलाओं/ बालिकाओं को 21 दिन का ऐपण आर्ट का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में संबोधित करते हुए जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि महिलाओं को अपनी कला का प्रदर्शन एवं आत्म निर्भर बनाने के लिए ऐपण प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐपण हमारी संस्कृति को प्रदर्शित करती हैं, वहीं महिलाओं को रोजगार से जोड़ कर उनकी आर्थिकी मजबूत करती है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षणार्थी पूर्ण मनोयोग से ऐपण कला को सीखें व उसमें निपुणता हासिल करते हुए अपने रोजगार से जोड़े। उन्होंने कहा कि महिलाएं आत्म निर्भर बनेंगी तो परिवार के साथ ही समाज भी सशक्त होगा।
जिलाधिकारी ने सहायक प्रबन्धक उद्योग ओपी पाण्डे को निर्देश दिए कि वह ऐपण प्रशिक्षार्थियों का पीएमईजीपी व महिला उद्यमिता विकास योजना में पंजीकरण करते हुए स्वरोजगार से जोड़ने के लिए बैंक से लिंक कराए ताकि प्रशिक्षणार्थी अपने लघु उद्योग प्रारंभ कर सकें। उन्होंने कहा कि महिलाओं उद्यमियों द्वारा उत्पादित सामाग्री का विपण हेतु मार्केट भी उपलब्ध करायी जाने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वरोजगार को बढ़ावा देने हेतु जनपद में ग्रोथ सेंटर व सरस मार्केट को बढ़ावा दिया जा रहा है।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी, जिला प्रोबेशन अधिकारी व्योमा जैन, सहायक प्रबन्धक उद्योग ओपी भट्ट, निर्मल सोसायटी के संजीव भटनागर सहित प्रशिक्षु मौजूद थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!