Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

भीम आर्मी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने कहा- ‘उनके साथ धोखा हुआ, विधानसभा की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी उनकी पार्टी’

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 जनवरी 2022, मंगलवार, लखनऊ। भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में अकेले चुनाव लड़ेगी। समाजवादी पार्टी से बात नहीं बनने के बाद उन्होंने यह फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि कि शाम तक वह एक चौंकाने वाली खबर सुना सकते हैं। चंद्रशेखर आजाद ने भारतीय समाज पार्टी के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट भी प्रेस कांफ्रेंस में जारी की। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर उनकी पार्टी उन्हें चुनाव लड़ने को कहेगी तो वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनाव मैदान लड़ सकते हैं।

चंद्रशेखर आजाद ने बिना नाम लिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर भी कई गंभीर आरोप लगाए  उन्होंने बताया कि उनको पहले 25 सीट का वादा किया गया था । उसके बाद उनकी पार्टी के साथ छल किया गया

भीम आर्मी पार्टी ने लिस्ट की जारी

भीम आर्मी पार्टी के मुखिया चंद्रशेखर ने लगभग 33-34 सीटों के नाम बताए जिसमें बलिया, मुबारकपुर, हस्तिनापुर, जलेसर, खुरजा, मेरठ केंट,जयसिंहपुर,सिराथू आदि शामिल थीं। उन्होंने कहा कि यह वह सूची है जिनपर पहले हमें लड़ाने की बात हुई, लेकिन बाद में हमारे साथ छल हो गया। अब उनकी पार्टी उत्तरप्रदेश की सभी सीटों पर लड़ेगी।

अगर समाजवादी पार्टी उनको 100 सीट भी देगी तो भी उनके साथ नहीं जाएंगे : चंद्रशेखर आजाद

भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद बोले कि अगर समाजवादी पार्टी उनको 100 सीट भी देगी तो भी उनके साथ नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि वह भाजपा को रोकने के लिए चुनाव के बाद भी पार्टियों की मदद करेंगे। उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी इन लोगों के सामने अपने उम्मीदवार नहीं खड़ा करेगी। जिसमें प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओम प्रकाश राजभर,राष्ट्रीय लोक दल के प्रमुख जयंत चौधरी और अगर अखिलेश यादव चुनाव लड़े तो उनके सामने प्रत्याशी नहीं उतरेगी। पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने बताया कि बहुजन समाज पार्टी से भी गठबंधन की कोशिश की थी। लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब नहीं मिला।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!