Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

बेतालघाट : विकासखण्ड स्तर पर योजनाओं में सतत् विकास लक्ष्यों (एस०डी०जी०) का आमेलन एवं डाटा प्रबन्धन विषयक की कार्यशाला का किया गया आयोजन

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 मई 2022, बुधवार, बेतालघाट/ नैनीताल। विकासखण्ड स्तर पर योजनाओं में सतत् विकास लक्ष्यों (एस०डी०जी०) का आमेलन एवं डाटा प्रबन्धन विषयक विकास खण्ड बेतालघाट की कार्यशाला का आयोजन विकास खण्ड सभागार, बेतालघाट में किया गया। ब्लाक प्रमुख श्रीमती आनन्दी बधानी द्वारा बताया गया विकास खण्ड स्तर पर सतत विकास लक्ष्य हेतु कार्य योजना बनायी जायेगी, जिसे विकास खण्ड बेतालघाट के जनप्रतिनिधियों एवं विभागीय अधिकारियों के सहयोग कार्य योजना बनायी जायेगी तथा समय समय पर समीक्षा भी की जायेगी। सभी विकास खण्ड स्तरीय विभागों के अधिकारियों/कार्मिकों से अपेक्षा की गई कि विकास खण्ड बेतालघाट हेतु ब्लाक पंचायत विकास योजना (बी०पी०डी०पी०) कार्य योजना बनाने के लिए विकास खण्ड का परिचय तथा वर्ष 2021-22 तक किये ये कार्यो की विस्तृत रिपोर्ट 15 दिन के अन्तर्गत प्रस्तुत करेंगे, जिससे विकासखण्ड की संकलित रिपोर्ट शासन को प्रेषित किया जा सके।

जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डॉ० मुकेश सिंह नेगी द्वारा अवगत कराया गया कि विकास खण्ड स्तर पर एक दिवसीय कार्यशाला के आयोजन नियोजन विभाग की ओर किया जा रहा है, जिसमें विकासखण्ड स्तरीय विभागीय अधिकारी/कर्मचारी प्रतिभाग करेंगे, जिससे विकासखण्ड स्तर/ग्राम स्तर पर भी एस०डी०जी० की मूल भावना समाजार्थिक एवं पर्यावरणीय संवहनीय को भी प्रभावीरुप से जन मानस तक पहुँचाया जा सके। कार्यशाला का उद्देश्य सतत् विकास लक्ष्यों का प्रभावी नियोजन एवं क्रियान्वयन तथा विकासखण्ड स्तर पर योजनाओं में एस०डी०जी० का आमेलन एवं डाटा प्रबन्धन पर चर्चा/प्रशिक्षण आयोजित की जानी है। विकास खण्ड स्तर पर विशेष रुप से निम्न विन्दुओं पर विकास खण्ड स्तरीय विभागों के अनुरुप चर्चा की जायेगी। उन्होंने सतत् आजीविका, मानव विकास, सामाजिक विकास पर्यावरण/जलवायु परिवर्तन, बी०पी०डी०पी०(ब्लाक पंचायत विकास योजना) परिचर्चा की गयी।

ब्लाक पंचायत विकास योजना (बी०पी०डी०पी०) पर भूपेन्द्र सिंह राणा द्वारा ब्लाक पंचायतों के 29 विषयों के अन्तर्गत गतिविधियाँ तथा एस०डी०जी० से आमेलन विषय पर विस्तृत चर्चा प्रतिभागियों तथा विभागों से किया गया।

अंत में ब्लाक प्रोजेक्ट मनरेगा कमलेश द्वारा सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद दिया गया । कार्यशाला में बाल विकास परियोजना अधिकारी, पशुचिकित्साधिकारी, सहायक खण्ड विकास अधिकारी, वन दरोगा, खण्ड शिक्षा अधिकारी, कनिष्ठ अभियन्ता पेयजल निगम, सहायक खण्ड विकास अधिकारी, प्रधानाचार्य आई०टी०आई०, वन दरोगा, ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य आदि उपस्थित रहे ।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!