Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
विज्ञान एवं प्राद्यौगिकी

दिवाली पर कम बजट पर गिफ्ट – तकनीकी युग में गैजेट्स बेस्ट ऑप्शन

आकाश ज्ञान वाटिका। फेस्टिव सीजन में गिफ्ट देना आज आम बात हो गई है और ऐसे में गिफ्ट का चयन करना बेहद ही मुश्किल काम है। क्योंकि अगर आप कोई ऐसा गिफ्ट दें जो सामने वाले के उपयोग में ही न आए तो वह उसके लिए बेकार होगा। इसलिए अगर आप दिवाली के मौके पर अपने परिवार, दोस्तों या रिश्तेदारों को उपहार देना चाहते हैं तो उसके लिए तकनीकी युग में गैजेट्स बेस्ट ऑप्शन है। आजकल बाजार में आपको हर बजट में ऐसे उपयोगी ​गैजेट्स मिल जाएंगे जो गिफ्ट किए जा सकते हैं ओर इसके लिए आप ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का उपयोग कर सकते हैं। फेस्टिव सीजन में ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर शानदार ऑफर्स और डिस्काउंट की सुविधा दी जा रही है। जिनकी मदद से आप कम कीमत में बेहतर गिफ्ट खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं दिवाली पर गिफ्ट करने वाले बेस्ट गैजेट्स…

ब्लूटूथ हेडफोन: 

दिवाली के मौके पर आप अपने दोस्त को ब्लूटूथ हेडफोन गिफ्ट कर सकते हैं, जो कि आजकल काफी ट्रेंड में भी है और आपको boAt, JBL, Portronics जैसे कई ब्रांड में अच्छे ऑप्शन मिल जाएंगे। अगर आप बजट रेंज में ब्लूटूथ हेडसेट खरीदना चाहते हैं तो आप ई-कॉमर्स वेबसाइट amazon पर मिल रहे ऑफर्स का उपयोग कर शानदार डिवाइस खरीद सकते हैं।   amazon पर मौजूद boAt Rockerz 255 Sports ब्लूटूथ हेडसेट की कीमत 999 रुपये है और इसमें आपको पावरफुल एचडी साउंड क्वालिटी की सुविधा मिलेगी।

इसके अलावा JBL Tune 110BT भी गिफ्ट करने के लिए एक अच्छा विकल्प है और इसकी कीमत 1,790 रुपये है। यह डिवाइस 6 घंटे का प्लेटाइम देने में सक्षम है। Portronics Harmonic 200 POR-927 की कीमत 1,599 रुपये है और ये सिंगल चार्ज में 16 घंटे का म्यूजिक टाइम देने में सक्षम है।

फिटनेस बैंड:​ 

दिवाली पर आप किसी अपने ​को फिटनेस बैंड गिफ्ट कर सकते हैं जो हेल्थ पर पूरा फोकस रखने में मदद करेगा। बाजार में आपको हर बजट रेंज में फिटनेस ट्रेकर मिल जाएंगे। ऐसे में आप Mi Smart Band 4 देख सकते हैं, amazon पर इसकी कीमत 2,298 रुपये है। इस बैंड को आप अपने फोन से कनेक्ट करके म्यूजिक और वॉल्यूम को कंट्रोल कर सकते हैं। इसके अलावा HONOR Band 5 भी एक अच्छा ऑप्शन है। इसकी कीमत 2,299 रुपये और ये वर्कआउट से लेकर आपके हार्ट रेट और स्लीपिंग मोड पर भी नजर रखता है। Fastrack Reflex 2.0 Activity Tracker भी गिफ्ट कर सकते हैं। इस डिवाइस की कीमत 1,494 रुपये है। यह एंड्राइड और आईओएस दोनों वर्जन को सपोर्ट करने में सक्षम है।

स्मार्ट स्पीकर:

आजकल स्मार्ट स्पीकर काफी ट्रेंड में हैं और अगर आप किसी ऐसे व्यक्ति को गिफ्ट देना चाहते हैं जिसे म्यूजिक का शौक है तो स्मार्ट स्पीकर बेस्ट ऑप्शन है। आप amazon Echo Dot गिफ्ट करने के लिए खरीद सकते हैं। इसकी कीमत 2,449 रुपये है और इसमें ब्लूटूथ की मदद से फोन को कनेक्ट करके म्यूजिक सुनने के अलावा किसी सवाल का जवाब भी पूछ सकते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!