Breaking News :
>>उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

बेरोजगारी कम करने और हर व्यक्ति की सहूलियत को महाराज ने डाक विभाग को दिया फार्मूला

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 मार्च 2021, रविवार, देहरादून। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा राजभवन में आयोजित बसन्तोत्सव-2021 में प्रतिभाग कर पुष्प प्रदर्शनी में लगाये गये विभिन्न स्टालों के साथ-साथ भारतीय डाक एवं तार विभाग के स्टाल पर जाकर अधिकारियों को आवश्यक सुझाव भी दिये। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने बसन्तोत्सव के मौके पर राजभवन में एक ओर जहाँ विभिन्न स्टालों का भ्रमण किया वही दूसरी ओर उन्होंने भारतीय डाक एवं तार विभाग के स्टाल पर जाकर अधिकारियों को सुझाव दिया कि डाक विभाग युवाओं को रोज़गार देने के अलावा एक ऐसी योजना बनाये जिसका लाभ जन सामान्य भी उठा सके।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने डाक विभाग के अधिकारियों से बातचीत के दौरान उन्हें सुझाव दिया कि भारतीय डाक विभाग आम जन को ध्यान में रखते हुए एक ऐसी पहल करे कि यदि कोई भी व्यक्ति जन प्रतिनिधियों, अधिकारियों को क्षेत्रीय समस्याओं या किसी अन्य विषय पर कोई भी आवेदन देना चाहता है तो उसे डाक विभाग द्वारा स्थापित सेन्टर पर बैठे व्यक्ति द्वारा वहीं डाफ्ट कर सीधे इ-मेल या इन्टरनेट के माध्यम से संबंधित को भेजा जा सके। इसके लिए उन्होंने डाक विभाग के अधिकारियों से कहा कि वह बेरोजगार युवाओं को फ्रैन्चाईजी दे कर अपने सेन्टर स्थापित कर इस काम अंजाम दे सकता है। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि यदि डाक विभाग इस प्रकार की योजना पर कार्य करता है तो एक ओर स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलेगा तो वहीं दूसरी ओर ऐसे लोग जो इन्टरनेट सुविधाओं का विभिन्न कठिनाइयों के चलते उपयोग नहीं कर पाते या जिन्हें पत्र ड्राफ्ट करना नहीं आता, इन्टरनेट का प्रयोग ठीक ढंग से करना भी नहीं आता। उन्हें इससे काफी सहूलियत होगी और अपनी बात को उचित स्थान तक पहुँचाने में उन्हें मदद भी मिल पायेगी।

साभार : निशीथ सकलानी, मीडिया प्रभारी,
श्री सतपाल महाराज, मा० कैबिनेट मंत्री, उत्तराखंड सरकार।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!