Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डदेहरादूनराजनैतिक-गतिविधियाँ

भाजपा महानगर कार्यालय देहरादून में अंबेडकर नगर मंडल की लाभार्थी कार्यशाला आयोजित की गई

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 21 फ़रवरी 2024, देहरादून। कार्यशाला में महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के द्वारा मुख्य वक्ता के रूप में सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत अभिनंदन किया एवं लाभार्थी संपर्क अभियान के महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा करते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 साल की सरकार में केंद्र सरकार के द्वारा एवं प्रदेश सरकार के द्वारा कई योजनाओं के माध्यम से लाभार्थियों को लाभान्वित करने का काम हमारी सरकार ने किया है।

आज जहाँ देश विकास की गति में आगे बढ़ रहा है, वही हम सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि सभी लाभार्थियों से हम लोगों को संपर्क कर समन्वय स्थापित करना है। साथ ही लाभार्थियों से संपर्क कर भारतीय जनता पार्टी का सरल ऐप पर इसको अपडेट करना है। हम लोगों ने इस लाभार्थी अभियान के मंडलों के संयोजक और सह संयोजक बनाये हैं, जिनको कार्यकर्ताओं के माध्यम से चिन्हित कर लाभार्थियों तक संपर्क करना है। साथ ही हम लोगों को सभी लाभार्थियों से मिलकर आने वाले समय में लोकसभा चुनाव में उनकी भूमिका बन सके और वह भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मत कर सकें इसके लिए उनसे लगातार संपर्क बनाए रखना है ताकि आने वाले समय में जब लोकसभा के चुनाव हो तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पक्ष में सभी वोट करें और इस देश को विकसित राष्ट्र बनाने में अपनी अहम भूमिका निभायें। यह लाभार्थी संपर्क अभियान 1 मार्च से 3 मार्च तक चलेगा तथा इसी बीच हम सब लोगों को लाभार्थियों से संपर्क बनाना है।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा ने सभी कार्यक्रमों एवं मुख्य वक्ता का स्वागत अभिनंदन किया और यह आश्वासन दिलाया कि हमारा मंडल सभी लाभार्थियों से संपर्क कर जागरूकता के साथ सरल ऐप पर अपडेट करेंगे।

कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरीश डोरा, महानगर महामंत्री विजेंद्र थपलियाल, संदीप मुखर्जी, अंकुर जैन, वैभव अग्रवाल, सौरभ नौटियाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!