Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
खेल-जगतताज़ा खबरें

टी-20 वर्ल्ड कप से पहले श्रीलंका को लग सकता है बड़ा झटका, खिलाड़ी कुसल परेरा हुए चोटिल

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 सितम्बर 2021, गुरुवार,  कोलंबो। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी- 20 अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान हैमस्ट्रिंग की चोट के बाद श्रीलंका के बल्लेबाज कुसल परेरा का आगामी टी20 विश्व कप के लिए खेलना संदिग्ध है। परेरा को अपनी पारी के दौरान विकेटों के बीच दौड़ते समय अपनी हैमस्ट्रिंग से जूझते हुए देखा गया था। हैमस्ट्रिंग इंजरी से उबरने में काफी समय लगता है। ऐसे में कुसल परेरा का टी20 विश्व कप खेलना संदिग्ध लग रहा है।

श्रीलंका की टीम के डाक्टर दामिंडा अत्तानायके ने क्रिकइंफो को बताया, “ये चोट एक स्प्रिंटर की चोट है, जिसे विकेटों के बीच दौड़ते समय पाया गया है। चोट की प्रकृति के कारण, हम तेजी से पुनर्वास नहीं कर सकते।” आलराउंडर लाहिरू मदुशंका भी इसी मैच में क्षेत्ररक्षण के दौरान कालरबोन फ्रैक्चर के बाद विश्व कप से बाहर हो गए हैं। श्रीलंका ने रविवार को आगामी आइसीसी मेंस टी20 विश्व कप के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की थी।

दासुन शनाका टीम का नेतृत्व करेंगे। श्रीलंका की टीम 18 अक्टूबर को ग्रुप ए में अबू धाबी में नामीबिया के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेगी। श्रीलंका की टीम इस प्रकार है, जिसमें दासुन शनाका (कप्तान), धनंजया डिसिल्वा, कुसल परेरा, दिनेश चांदीमल, अविष्का फर्नांडो, भानुका राजपक्षे , चरित असलंका, वानिंदु हसरंगा, कामिंडु मेंडिस, चमिका करुणारत्ने, नुवान प्रदीप, दुष्मंथा चमीरा, प्रवीण जयविक्रेमा, लाहिरु मदुशंका और महेश थीक्षाना के अलावा रिजर्व में लाहिरु कुमारा, बिनुरा फर्नांडो, अकिला धनंजय और पुलिना थरंगा को रखा गया है।

ICC मेंस T20 विश्व कप में भाग लेने से पहले श्रीलंका दो T20I में भाग लेने के लिए 3 अक्टूबर को ओमान के लिए रवाना होगी। श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने कहा कि सात और नौ अक्टूबर को खेले जाने वाले दो मैच मेहमान टीम को आगामी टी20 विश्व कप की तैयारी के लिए मुहैया कराए गए हैं। ओमान के खिलाफ दो मैचों के बाद श्रीलंका अपना टी20 विश्व कप अभियान शुरू करने से पहले 12 और 14 अक्टूबर को आइसीसी द्वारा आयोजित विश्व कप के दो अभ्यास मैच खेलेगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!