Breaking News :
>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज
ताज़ा खबरेंदेश

डॉ० सुमन तूर ने पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले नवजोत सिंह सिद्धू पर लगाए कई गंभीर आरोप

सिद्धू की बहन डॉ० सुमन तूर ने कहा कि जो सिद्धू अपने परिवार का नहीं हुआ वो किसी और का क्या होगा ?

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 जनवरी 2022, शुक्रवार, चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के प्रदेश प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू विवाद में घिर गए हैं। सिद्धू की अमेरिका में रहने वाली बहन डॉ० सुमन तूर ने उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कहा कि भाई सिद्धू ने पिता भगवंत सिद्धू की मौत के बाद मां निर्मल भगवंत और बहनों को घर से निकाल दिया। सिद्धू ने लोगों के पास झूठ बोला कि जब वह (सिद्धू) दो वर्ष के थे तब मां-बाप अलग हो चुके थे। सुमन तूर ने कहा कि उनकी मां ने लावारिस हालत में दिल्ली रेलवे स्टेशन पर दम तोड़ा था

सिद्धू की बहन होने का दावा करने वाली सुमन तूर ने कहा कि वह नवजोत सिद्धू से मिलने के लिए अमृतसर स्थित घर पर गई थी, लेकिन उन्होंने गेट नहीं खोला। यहां तक उनका मोबाइल नंबर भी ब्लाक कर दिया।

डॉ० सुमन तूर ने कहा है कि नवजोत सिंह सिद्धू उनके मां और बाप के अलग होने संबंधी झूठ बोलते रहे हैं। उन्होंने कहा कि नवजोत सिद्धू की सास जसवीर कौर ने हमारा घर बर्बाद कर दिया है। मैं कभी भी अपने पैतृक घर में नहीं जा सकी। अमेरिका के न्यूयार्क में रहने वाली नवजोत सिद्धू की बहन डॉ० सुमन तूर से जब यह पूछा गया कि वह इतने सालों बाद आज चुनाव के समय आरोप क्यों लगा रही हैं तो उन्होंने कहा कि मैं वह आर्टिकल जुटाना चाहती थी, जिसमें नवजोत सिद्धू ने मेरे मां और बाप के अलग होने संबंधी बयान दिया है

उन्होंने कहा कि मैं चुनाव के कारण ऐसा नहीं कर रही हूं, बल्कि मुझे एक आर्टिकल के जरिए यह जानकारी मिली है कि नवजोत सिद्धू ने मेरी मां के बारे में यह बयान दिया था कि वह और उसके पिता तब अलग हो चुके थे, जब वह 2 साल के थे। उनका अपनी मां और बहनों के साथ कोई रिश्ता नहीं है।

सुमन ने कहा कि जो सिद्धू अपने परिवार का नहीं हुआ वो किसी और का क्या होगा। नवजोत सिद्धू ने पैसे के पीछे मां को लावारिस कर दिया। भले ही सिद्धू ने करोड़ों कमाए हों, पर वह परिवार का न हो सका। बहन सुमन ने कहा कि उन्होंने सिद्धू को कई मैसेज भेजे कि उससे बात कर ले, लेकिन भाई ने उसे ब्लाक कर दिया। सुमन ने कहा कि उसकी एक बहन भी थी। उसकी मौत हो चुकी है। जब बहन की मौत हुई तो भांजी अकेली थी। वह स्पेशल चाइल्ड थी। सुमन उसे अमेरिका ले गई। सुमन तूर ने कहा कि भाई सिद्धू हर चीज को प्रूफ के साथ बताता है। वह चाहती हैं कि मां का प्रूफ भी जरूर दें। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!