Breaking News :
>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश
उत्तर-प्रदेश

विधानसभा चुनाव से पहले गन्ना किसानों व नौजवानों को साधने की तैयारी में जुटी भाजपा

बागपत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गुरुवार को बागपत दौरे से साफ हो गया कि विधानसभा चुनाव से पहले गन्ना किसानों व नौजवानों को साधने की तैयारी में भाजपा जुट गई है। नया पेराई सत्र में सरकार गन्ना दाम बढ़ाकर किसानों को खुश कर सकती है। सीएम से मुलाकात करने के बाद कुछ भाजपाइयों ने ऐसा ही संकेत दिया। यूं मुख्यमंत्री अपने संबोधन में किसानों और नौजवानों को केंद्र में रखकर बिना नाम लिए विपक्ष पर करारा प्रहार करने से भी नहीं चूके।

किसान आंदोलन के बीच व कोरोना की दूसरी लहर के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बागपत दौरा काफी अहम रहा। बेशक मुख्यमंत्री प्रेस को संबोधित करते वक्त गन्ना दाम बढ़ाने और बकाया गन्ना भुगतान कराने पर कुछ नहीं बोले हों, लेकिन किसानों और युवाओं को लेकर बेहद गंभीर दिखे। मुख्यमंत्री ने बिना नाम लिए विपक्ष को निशाने पर लेकर कहा कि चौधरी चरण सिंह की कर्मभूमि रमाला की सहकारी चीनी मिल की क्षमता वृद्धि कराने को काम किसी ने पहले नहीं किया, लेकिन हमनें एकमुश्त पैसा देकर इस मिल की क्षमता वृद्धि कराई है। दोगुनी गन्ना पेराई होने से किसानों के जीवन में बदलाव आया।

गन्ना किसानों के अलावा मुख्यमंत्री ने अपने विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाते हुए नौजवानों को साधने के लिए कहा कि पहले भर्ती नहीं होती थी, लेकिन हमने 1.37 लाख युवाओं की पुलिस में भर्ती की है। बागपत के हर गांव का युवक और युवतियां भर्ती हुई। अब सरकारी नौकरियों में एकाधिकार खत्म होने से युवाओं को मौका मिल रहा है। गन्ना किसानों को लेकर सीएम गंभीर हैं। पार्टी नेताओं की बैठक में सीएम ने गन्ना दाम बढ़ाने व गन्ना भुगतान कराने की मांग पर सकारात्मक संकेत दिया। यानि नया पेराई सत्र प्रारंभ होने से पहले सरकार गन्ना दाम बढ़ाकर किसानों को सौगात देकर पश्चिम उप्र में रालोद और सपा गठबंधन को मात देने की तैयारी में भाजपा जुट गई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!