Breaking News :
>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री बनने के बाद से पुष्कर सिंह धामी के फेसबुक पेज पर समर्थकों की संख्या लगातार बढ़ रही

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 अगस्त 2021, गुरुवार, हल्द्वानी। मुख्यमंत्री बनने के बाद से पुष्कर सिंह धामी के फेसबुक पेज पर समर्थकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। तीन जुलाई से चार अगस्त तक 99580 नए लोग उनके साथ जुड़ चुके हैं। यानी हर दिन 3100 से अधिक लोग जुड़े। सीएम की कुर्सी संभालने के बाद से अपडेट को लेकर भी काफी तेजी आई है। वहीं, शुरूआती जीवन, शिक्षा, राजनीति में एंट्री से लेकर सीएम बनने तक की हर जानकारी उनके फेसबुक पेज पर मिल जाएगी।

खटीमा से दूसरी बार के विधायक पुष्कर सिंह धामी तीन जुलाई को प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे। चौंकाने वाले घटनाक्रम में हाईकमान ने तीरथ सिंह रावत से हटाकर उन्हें यह कमान सौंपी। सीएम बनने से पहले धामी के फेसबुक पेज पर 356175 लोग जुड़े थे। लेकिन अब इनकी संख्या 455755 हो चुकी है। सरकार की योजनाओं, कार्यक्रम आदि का पूरा अपडेट पेज पर किया जाता है।

अगर बात इंटरनेट मीडिया के माध्यम से सियासी सक्रियता की हो तो पूर्व सीएम व कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत सबसे आगे हैं। विरोधियों पर तंज कसने के लिए वह फेसबुक व ट्विटर का इस्तेमाल करते हैं। इसके लिए पार्टी कार्यक्रम, कांग्रेस सरकार की जनकल्याणी योजनाओं के साथ पहाड़ी उत्पादों की ब्रांडिंग भी करते हैं। फेसबुक के जरिये वह विपक्षी नेताओं संग बहस के जरिये हमलावर भी होते हैं। हाल में राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी संग उनका इंटरनेट मीडिया बहस काफी सुर्खियों में रही।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!