Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
स्वास्थ

फ्रिज में आटा रख कर आप भी खाते हैं रोटी तो हो जायें सावधान, नहीं तो हो सकता है यह नुकसान

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 28 सितम्बर 2023, देहरादून। आजकल के व्यस्त जीवनशैली में, अधिकांश लोग सुबह के लिए आटे की रोटियां तैयार करने के लिए रात को ही आटा गूथ कर फ्रिज में रख देते हैं। इसलिए क्योंकि सुबह उठते ही नहाने-धोने और बच्चों को तैयार करने में व्यस्त रहने के कारण आटे को गूथने और रोटियां बनाने का वक्त नहीं मिल पाता। इसीलिए रात को सोने से पहले आटा गूथ कर फ्रिज में रख देना आसान लगता है। यही नहीं लोग आसानी के लिए बचा हुआ आटा फ्रिज में रख देते हैं, परन्तु यह एक गलत आदत है जिससे हमें बचना चाहिए। आइए जानते हैं फ्रिज में रखे आटे से बनी रोटियां खाने से क्या परेशानी होती है

बैक्टीरिया पनपता है
फ्रिज में रखने से आटे में बैक्टीरिया पनप सकते हैं जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं। फ्रिज की ठंडक बैक्टीरिया को मारती नहीं है।

स्वाद में कमी
आटे में मौजूद ग्लूटेन फ्रिज में रखने से क्षतिग्रस्त हो सकता है जिससे रोटियां सख्त और गुठली बन सकती हैं। फ्रिज में रखे आटे से बनी रोटियां जल्दी खट्टी हो सकती हैं और स्वाद में अंतर आ सकता है। फ्रिज में रखने से आटे में नमी जमा हो जाती है जिससे रोटियां चिपचिपी और भारी बनती हैं।

पेट संबंधित समस्यायें
फ्रिज में रखने से आटे में बैक्टीरिया और फंगस पनप सकते हैं जो फूड पॉइजनिंग का कारण बनते हैं। इससे पेट दर्द, उल्टी-दस्त जैसी समस्याएं हो सकती हैं। फ्रिज में रखे आटे के गुण बिगड़ते हैं जिससे पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ सकता है। कब्ज, एसिडिटी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। फ्रिज में रखे आटे में एलर्जेन बढ़ सकते हैं जो आंतों में सूजन का कारण बनते हैं।

पोषक तत्वों की कमी
फ्रिज में रखने से आटे में मौजूद विटामिन और मिनरल्स खराब हो सकते हैं जिससे आटे का पोषक मूल्य कम हो जाता है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर आपको आटा फ्रिज में रखना ही है, तो उसे 6-7 घंटे से ज्यादा समय तक ना रखें। आटे में कई प्रकार के रसायन पाए जाते हैं। आटे को लंबे समय तक फ्रिज में रखने से ये रसायन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं। साथ ही, फ्रिज की हानिकारक किरणें और गैसें आटे में समा जाती हैं, जो आटे के स्वाद और सेहत दोनों के लिए अच्छी नहीं होतीं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!