Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डदेहरादून

STF ने पकड़ा ठगी का नया तरीका, हेली टिकट बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़ा, 8 फर्जी वेबसाइट बंद

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 21 अप्रैल 2023, देहरादून।  चारधाम यात्रा शुरू होने की तिथि नजदीक आने के साथ साइबर ठग भी सक्रिय हो गए हैं। चारधाम के लिए हेली सेवा के नाम पर फर्जी वेबसाइट तैयार की जा रही हैं। उत्तराखंड पुलिस की एसटीएफ ने ऐसी आठ वेबसाइट पकड़ी हैं, जिनको तत्काल बंद करा दिया गया। बताया जा रहा है कि इन वेबसाइट के जरिये हेली सेवा बुकिंग के नाम पर विभिन्न राज्यों के निवासियों से लाखों रुपये की धोखाधड़ी की गई है। एसटीएफ इन पीड़ित व्यक्तियों का पता लगाने में जुटी है।

फर्जी वेबसाइट के संचालकों की भी तलाश की जा रही है। हर वर्ष चारधाम यात्रा के दौरान धामों के लिए हेली सेवा उपलब्ध कराने के नाम पर ठगी करने वाले साइबर अपराधी सक्रिय हो जाते हैं। इसको देखते हुए शासन ने इस बार व्यवस्था में बदलाव किया और हेली सेवा के लिए बुकिंग की जिम्मेदारी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन (आइआरसीटीसी) को सौंपी। इसके अलावा किसी और वेबसाइट पर हेली सेवा की बुकिंग नहीं की जा रही है।

चारधाम यात्रा के लिए हेल्थ एडवाइजरी जारी

प्रदेश सरकार ने चारधाम यात्रा के लिए हेल्थ एडवाइजरी जारी कर दी है। यात्रा पर आने वाले 55 साल से अधिक आयु के यात्रियों की स्वास्थ्य जांच अनिवार्य रूप से की जाएगी। अन्य यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे स्वास्थ्य परीक्षण के बाद ही चारधाम यात्रा पर आएं। फार्म भरने वाले सभी यात्रियों को अपनी पुरानी बीमारियों का ब्यौरा देना होगा। जांच केंद्रों में इससे आसानी होगी।

गर्भवती महिलाओं, रक्तचाप, अस्थमा, मधुमेह व मोटापे की समस्या से ग्रस्त श्रद्धालुओं को सतर्कता बरतने को कहा गया है। सभी यात्रियों से कोरोना सम्यक व्यवहार का अनुपालन करने की अपेक्षा भी की गई है। प्रदेश में चारधाम यात्रा शनिवार 22 अप्रैल से शुरू हो रही है। 27 अप्रैल तक प्रदेश के चारों धामों के कपाट खुल जाएंगे। चारों धाम अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हैं।

एसटीएफ के एसएसपी आयुष अग्रवाल ने कहा कि आइआरसीटीसी के अतिरिक्त कोई भी वेबसाइट चारधाम के लिए हेली सेवा बुकिंग को अधिकृत नहीं है। श्रद्धालुओं से अपील है कि फर्जी वेबसाइट से सतर्क रहें और अधिकृत वेबसाइट से ही हेली सेवा की बुकिंग करें। आमजन को ठगी से बचाने के लिए एसटीएफ फर्जी वेबसाइट के विरुद्ध अभियान भी चला रही है।

धामों के कपाट खुलने के साथ ही शुरू हो जाएगा आफलाइन पंजीकरण

शासन ने चारों धाम में दर्शन के लिए स्लाट व्यवस्था लागू की है। बदरीनाथ धाम में प्रतिदिन 18 हजार, केदारनाथ धाम में 15 हजार, गंगोत्री धाम में नौ हजार और यमुनोत्री धाम में 5,500 तीर्थयात्री दर्शन कर सकेंगे। इसमें आनलाइन और आफलाइन बुकिंग कराने वाले, दोनों तरह के तीर्थयात्री शामिल हैं। तीर्थ यात्रियों के लिए आफलाइन पंजीकरण धामों में कपाट खुलने के साथ ही शुरू हो जाएगा।

हेली सेवा की बुकिंग के नाम पर फर्जी वेबसाइट्स

www.helicopterticketbooking.in

www.radheheliservices.online

www.kedarnathticketbooking.co.in

www.heliyatrairtc.co.in

www.kedarnathtravel.in

www.instanthelibooking.in

www.kedarnathticketbooking.in

www.kedarnathheliticketbooking.in

हेली सेवा की बुकिंग हेतु अधिकृत वेबसाइट

www.heliyatra.irctc.co.in

शिकायत हेतु मोबाइल नम्बर

9456591505 और 9412080875 (इन नंबर पर वाट्सएप के माध्यम से स्क्रीन शाट भी भेजे जा सकते हैं।)

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!