Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
खेल-जगत

BCCI ने 4 खिलाड़ियों को भारतीय क्रिकेट टीम चयनकर्ता के लिए शॉर्टलिस्ट किया

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI ने भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता के लिए आवेदन मांगे थे। आवेदन बीसीसीआइ को मिल चुके हैं और अब बीसीसीआइ ने 4 पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों को सीनियर क्रिकेट टीम के चयनकर्ता के पद के लिए शॉर्टलिस्ट कर लिया है। भारतीय टीम के चयनकर्ता के पद के लिए जिन चार दिग्गजों को बीसीसीआइ ने शॉर्टलिस्ट किया है उनमें पूर्व तेज गेंदबाज अजीत अगरकर, वेंकटेश प्रसाद, लक्ष्मण शिवरामकृष्णन और राजेश चौहान का नाम शामिल है। इन सभी पूर्व खिलाड़ियों का आखिरी राउंड का इंटरव्यू होना है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एमएसके प्रसाद के बतौर सीनियर सलेक्टर और गगन खोड़ा के सलेक्शन कमेटी के सदस्य के कार्यकाल के खत्म होने के बाद इस पद के लिए आवेदन मांगे थे। इन दो दिग्गजों की जगह को भरने के लिए बीसीसीआइ ने चार उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया है। न्यू इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक अजीत अगरकर, लक्ष्मण शिवरामकृष्णन, वेंकटेश प्रसाद और राजेश चौहान का आखिरी दौर का इंटरव्यू क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी (CAC) को लेना है, जिसमें मदन लाल, आरपी सिंह और सुलक्षणा नाइक का नाम शामिल है।

अगले 10 दिन में पूरी होगी इंटरव्यू प्रक्रिया

इंटरव्यू की प्रक्रिया अगले 10 दिन में पूरी होने की संभावना है। इसको लेकर आधिकारिक घोषणा फरवरी के आखिर तक हो जाएगी कि नेशनल सलेक्टर के पद पर कौन विराजमान होगा। चयनकर्ताओं की समिति का पहला असाइनमेंट साउथ अफ्रीका का भारत दौरा है, जहां दोनों देशों के 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच ये वनडे सीरीज 12 मार्च से शुरू होनी है। ऐसे में इससे पहले टीम का चयन होना जरूरी है और उससे पहले मुख्य चयनकर्ता का चुना जाना भी बेहद जरूरी है।

ये हैं रेस में सबसे आगे

भारतीय टीम के लिए 1983 से 1986 तक 9 टेस्ट मैच और 1985 से 1987 के बीच में 16 वनडे इंटरनेशनल मैच खेलने वाले पूर्व लेग स्पिनर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन का नाम मुख्य चयनकर्ता के रूप में सबसे आगे है, क्योंकि जोन के हिसाब से देखा जाए तो वे चेन्नई से आते हैं। इनके अलावा वेंकटेश प्रसाद और अजीत अगरकर भी उनको कड़ी टक्कर दे रहे हैं। अब देखना ये है कि इस कुर्सी पर कौन बैठता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!