Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
खेल-जगत

BCCI अध्यक्ष गांगुली ने विराट और रोहित से की मुलाकात – धौनी के संन्यास पर की बात

आकाश ज्ञान वाटिका। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) अध्यक्ष सौरव गांगुली और नए सचिव जय शाह ने गुरुवार को चयनसमिति की बैठक से इतर यहां कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा से मुलाकात की। पूर्व कप्तान और मौजूदा बीसीसीआइ अध्यक्ष सौरव गांगुली ने हिटमैन रोहित और रन मशीन विराट से भारतीय क्रिकेट टीम की आगे की योजनाओं पर चर्चा की।

यह भी पता चला है कि सौरव गांगुली, विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच हुई इस मुलाकात में महेंद्र सिंह धौनी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भविष्य पर भी चर्चा की गई। इस मीटिंग में मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद भी शामिल थे। हालांकि, सौरव गांगुली से लेकर एमएसके प्रसाद और विराट से लेकर रोहित शर्मा ने इस बैठक को लेकर चुप्पी साधे रखी।

सचिव जय शाह ने बुलाई थी बैठक

बीसीसीआइ से जुड़े सूत्रों ने कहा कि अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह, कप्तान विराट कोहली और उप कप्तान रोहित शर्मा से मिलना चाहते थे। भारतीय टीम की आगामी योजनाओं को लेकर कुछ चर्चा हुई। अध्यक्ष गांगुली ने कुछ सुझाव दिए। जय शाह ने बोर्ड अध्यक्ष की मौजूदगी में बैठक बुलाई थी। बीसीसीआइ ने बैठक की तस्वीर अपने ट्विटर हैंडल पर साझा की है।

View image on Twitter
बीसीसीआइ ने फोटो शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा है, “सीनियर चयनसमिति की दोपहर बाद बैठक में सभी के चेहरों पर खिली मुस्कान। बैठक में बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 और टेस्ट टीम घोषित की गई।” विराट कोहली मीटिंग से पहले एक इवेंट में इस बात का जिक्र कर चुके थे कि वे गांगुली से मिलने वाले हैं। गांगुली क्रिकेट को समझते हैं वे हमें भी समझेंगे।

शास्त्री नहीं थे मीटिंग का हिस्सा

इस बैठक हिस्सा टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री नहीं थे। लेकिन, यह तय है कि सौरव गांगुली अगले महीने ईडन गार्डेंस के मैदान पर बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के दौरान कोच शास्त्री से बात करेंगे। बता दें कि रवि शास्त्री और गांगुली के बीच रिश्ते ठीक नहीं हैं, लेकिन गांगुली बतौर बोर्ड अध्यक्ष विवादों से बचकर भारतीय क्रिकेट को ऊंचाईयों पर ले जाने के इरादे से काम करने वाले हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!